ईंट, बजरी, सीमेंट या सरिया... घर बनवाने में सबसे ज्यादा खर्चा किसमें लगता है?

आजकल घर बनाने में काफी खर्चा होता है. खासकर बिल्डिंग मटेरियल की लागत आसमान छू रही है. ऐसे में यह हिसाब लगाना बहुत जरूरी है कि आखिर मकान बनाने में सबसे ज्यादा खर्चा किसमें लगेगा.

Advertisement
मकान बनाने में सबसे ज्यादा खर्चा किस बिल्डिंग मटेरियल पर होता है (Photo - AI Generated) मकान बनाने में सबसे ज्यादा खर्चा किस बिल्डिंग मटेरियल पर होता है (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

घर बनाना आसान नहीं होता है. कुछ लोग पूरी जिंदगी खपा देते तब जाकर उन्हें अपना आशियाना मिलता है. कई लोग तो रिटायर होने के बाद ही घर बनवा पाते हैं. आज मकान बनवाना काफी खर्चीला हो गया है. ईंट, बजरी, सीमेंट, सरिया, मजदूरी हर चीज की लागत बढ़ गई है. ऐसे में लोग घर बनवाने से पहले अपना एक बजट बनाकर चलते हैं कि कितने तक में निर्माण का काम पूरा हो जाएगा. 

Advertisement

लोग घर बनवाने से पहले हर जरूरी जानकारी जुटा लेते हैं कि कौन सी बिल्डिंग मटेरियल कितना महंगा है और किसे खरीदने में लागत कम रहेगी. घर तुरंत नहीं बन जाते हैं. इसके लिए कई परिवार सालों से तैयारी करते हैं. यही वजह है कि गांव और कस्बों में कई लोग जब- जब, जो- जो बिल्डिंग मटेरियल सस्ता होता है, वो खरीद लेते हैं. कभी बालू, तो कभी ईंट, तो कभी सरिया भी लोग काफी पहले खरीद कर रख लेते हैं. 

ऐसे इसलिए करते हैं कि जब कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो, तब उन्हें ऊंची कीमत पर सारे बिल्डिंग मटेरियल न खरीदना पड़े. चलिए ऐसे में जानते हैं कि इतना सब के बाद भी कौन सी बिल्डिंग मटेरियल में सबसे ज्यादा खर्चा बैठता है. 

ठेका पर घर बनाने का काम करने वाले एक ठेकेदार रिंकु कुमार ने बताया कि  1000 वर्गफुट में दो कमरे और बरामदे वाला मकान बनाना, जिसमें किचन, टॉयलेट और बाथरूम भी हो यानी 2बीएचके बनाना हो, तो उसमें सबसे ज्यादा किस बिल्डिंग मटेरियल में खर्चा बैठेगा. 

Advertisement

किस बिल्डिंग मटेरियल में होगा कितना खर्चा
इसके लिए  2 से 3 टन सरिया का इस्तेमाल होगा. एक टन सरिया की कीमत अगर 50 हजार से 65 हजार रुपये भी है तो 1 लाख 80 हजार रुपये का सिर्फ सरिया खरीदना पड़ सकता है. वहीं सीमेंट की बात करें तो 400 बोरा सीमेंट यूज हो सकता है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये पड़ेगी.  बजरी यानी गिट्टी 1200 - 1500 सीएफटी तक लग सकता है. इसकी कीमत भी 75 से 80 हजार रुपये पड़ सकते हैं.  इतना बड़े एरिया में दीवार उठाने के लिए करीब 15 हजार ईंट की जरूरत पड़ेगी, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपये हो सकती है. वहीं इतने से कंस्ट्रक्शन में 50 से 60 हजार रुपये की रेत की जरूरत पड़ सकती है. 

इस तरह बिल्डिंग मटेरियल की बात करें तो एक मजबूत घर बनाने में सबसे ज्यादा खर्चा सरिया में आता है. इसके बाद सीमेंट और ईंट में खरीदने में सबसे ज्यादा पैसे खर्च होते हैं. मकान की मजबूती के लिए पिलर और बीम जरूरी होते हैं. इन पिलर और बीम में सबसे ज्यादा सरिया ही इस्तेमाल होता है. इसके अलावा सरिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल छत ढलाई में होता है.

यह भी पढ़ें: बाजार से दीवारें ले आओ, उन्हें लगा लो, बन गया मकान! चीन में ऐसे बनते हैं घर 

Advertisement

यानी 1000 वर्गफुट का एक मंजिला मकान बनवा रहे हैं, तो सबसे ज्यादा खर्च सरिया और सीमेंट पर आता है. ईंट की मात्रा सबसे ज्यादा दिखती है, लेकिन कुल लागत के हिसाब से स्टील अक्सर पहले या दूसरे नंबर पर रहता है. 

इस तरह टोटल बिल्डिंग मटेरियल पर 5.5 लाख से 7.2 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है. डिजाइन में अंतर के हिसाब से बिल्डिंग मटेरियल की लागत थोड़ा आगे- पीछे हो सकता है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, 2 बीएचके या 1000 वर्गफुट एरिया में घर बनाने के लिए बिल्डिंग मटेरियल पर इसी आसपास खर्च बैठेगा.

यह भी पढ़ें: कितना सस्ता पड़ता है प्लास्टिक का सरिया? हल्का, मगर डबल मजबूती

ऐसे में अगर आप घर बनाने जा रहे हैं, तो इससे पहले की तैयारी करने और बिल्डिंग मटेरियेल जुटाने में यह जानकारी आपकी मदद कर सकता है. इससे दिमाग में एक रफ फ्रेमवर्क तैयार हो जाता है कि आखिर किस हिसाब से कब- कब कौन सी चीजें खरीदकर रखी जा सकती हैं. चूंकि, सीमेंट जल्दी खराब हो जाती है, इसलिए कंस्ट्रक्शन शुरू होने पर ही सीमेंट की खरीदारी अपने  जरूरत और क्वालिटी के हिसाब से कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »