VIDEO: कार्यक्रम में संबोधन के दौरान भावुक हुईं उत्तराखंड CM की पत्नी, बोलीं- 'धामी ने...'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह देहरादून में एक कार्यक्रम को संबोधन कर रही हैं और अचानक से भावुक हो गईं.

Advertisement
देहरादून में एक कार्यक्रम को संबोधित करतीं CM धामी की पत्नी. (Photo: Screengrab) देहरादून में एक कार्यक्रम को संबोधित करतीं CM धामी की पत्नी. (Photo: Screengrab)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

उत्तराखंड के देहरादून में इन दिनों परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन करने वाली संस्था सेवाकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने समापन समारोह में लोगों को संबोधित किया. लेकिन सबोधन के दौरान वह अचानक भावुक हो गईं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

दरअसल संबोधन के दौरान गीता धामी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के लिए एक दिन भी नहीं निकाला. 4 साल प्रदेश की सेवा में लग रहे और 26000 नौकरियां दी.  लेकिन फिर भी उनपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड की अब CBI जांच, सीएम धामी ने की सिफारिश, माता-पिता ने की थी मांग

धामी ने  सिर्फ  नियम बनाया: गीता धामी

गीता धामी ने कहा कि कुछ लोगों ने यह आरोप लगाया कि धामी धर्म के खिलाफ यूसीसी लाए और लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता दी. जबकि धामी ने कोई नई मान्यता नहीं दी. लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पहले ही दे चुके हैं. धामी ने सिर्फ उसके लिए नियम बनाए.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने एंजेल चकमा के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी, CM धामी ने फोन पर की बात

Advertisement

बिना नियमों के समाज में असभ्य लोग आते हैं, जो झूठ को जोर-जोर से सच को दबाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को धर्म रक्षक के नाम से जाना जाता है. पूरे प्रदेश में बहने खुद को धामी की लाई गई योजनाओं से सशक्त बना रहीं हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement