'क्या हुआ, बस भोलेनाथ जानते हैं...' बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में बोले BKTC उपाध्यक्ष

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चोरी के मामले के बाद मंदिर समिति और सरकार ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में आरोपी वैदिक सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है. BKTC उपाध्यक्ष विजय कपरुवान का कहना है कि जो भी हुआ वो दुखद है. इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है.

Advertisement
बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामले में वैदिक सहायक गिरफ्तार हो गया है. (File Photo: ITG) बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामले में वैदिक सहायक गिरफ्तार हो गया है. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) पूरी तरह एक्शन में आ गई है. इस बीच BKTC के उपाध्यक्ष विजय कपरुवान ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

मंदिर में हुए चोरी के मामले को लेकर विजय कपरुवान ने कहा, 'ये पूरा मामला सबसे पहले 2 तारीख को सोशल मीडिया के जरिए हमारे सामने आया था. जैसे ही मंदिर समिति को इसकी भनक लगी, हमने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया. समिति ने बिना देरी किए फौरन एक 4-सदस्यीय टीम बनाई और जांच शुरू कर दी.'

Advertisement

कपरुवान ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिर्फ मंदिर समिति ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड सरकार ने भी अपने स्तर पर एक हाई लेवल टीम बनाई है. इस सरकारी टीम में एक कमिश्नर और कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है. दोनों ही टीमें इस मामले की तह तक जाने के लिए लगातार जांच कर रही हैं.

'वैदिक सहायक' गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बद्रीनाथ मंदिर में चोरी मामले में विजय कपरुवान ने खुलासा किया कि जांच के दौरान एक 'वैदिक सहायक' का नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस और जांच टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं.

विजय कपरुवान ने जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, 'बद्रीनाथ धाम में जांच का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही इस निष्पक्ष जांच के जरिए पूरा सच जनता के सामने आ जाएगा.'

Advertisement

सुरक्षा के लिए लगेंगे हाई-क्वालिटी कैमरे

श्रद्धालुओं की भावनाओं और सुरक्षा को लेकर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने कहा, 'असल में वहां क्या हुआ था, ये तो अब सिर्फ भगवान भोलेनाथ ही जानते हैं. लेकिन जो कुछ भी हुआ, वो बेहद दुखद था. देश-विदेश के करोड़ों लोगों की भगवान बद्री-केदार के प्रति अटूट आस्था है.'

कपरुवान मने आगे कहा, 'ऐसे पवित्र धाम में इस तरह की घटना का होना वाकई में बहुत दुखद और मानसिक रूप से बेहद परेशान करने वाला है. हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा कभी न हो.'

सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त

कपरुवान ने बताया कि अब मंदिर परिसर और उससे जुड़े सभी स्थानों पर हाई क्वालिटी वाले एडवांस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा, धाम के लिए एक समर्पित और विशेष सुरक्षा टीम बनाने का प्रस्ताव भी पहले से ही तैयार है. मंदिर समिति जल्द ही इस सुरक्षा टीम के प्रस्ताव को लागू करेगी, ताकि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »