Advertisement

DRDO में बोले पीएम मोदी, 120 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मा आपके कंधों पर

aajtak.in | 02 जनवरी 2020, 8:14 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री ने तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ के दर्शन किए, यहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की तीसरी किस्त भी किसानों को दी गई. इसके अलावा पीएम मोदी बेंगलुरु में डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में भी पहुंचे. तीन जनवरी को पीएम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उपस्थित रहेंगे.

7:08 PM (6 वर्ष पहले)

19वीं सदी की व्यवस्थाओं से 21वीं सदी को पार नहीं किया जा सकता: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
19वीं सदी की व्यवस्थाओं से 21वीं सदी को पार नहीं किया जा सकता है. तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए सीडीएस का पद बनाया गया. वर्षों पहले इसकी जरूरत महसूस की गई थी कि तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए ऐसा पद होना चाहिए. बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है और उसका सीधा संबंध डीआरडीओ से भी आने वाला है. खुद को हमें मजबूत करते रहना है. यंग साइंटिस्ट लैब के स्थापना के पीछे भी यही विजन है. डीआरडीओ के वर्किंग कल्चर में भी नई ऊर्जा का संचार करेंगे इसके साथ ही आप सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई.
7:03 PM (6 वर्ष पहले)

सरकार पूरी तरह आपके साथ है: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
आपके लिए कोई काम कठिन नहीं है. आपकी क्षमताएं असीम है. अपने दायरे का विस्तार कीजिए. पंख को खोलकर आसमान में उड़ने का हौसला दिखाइए मैं आपके साथ हूं. सरकार पूरी तरह आपके साथ है. आप सभी इस बात से परिचित हैं कि आने वाले समय से हवा और समुद्र के साथ-साथ साइबर और स्पेस भी दुनिया के स्ट्रेटजिक डायनमिक्स को तय करने वाले हैं. इसके साथ-साथ इंटिलिजेंस मशीन सुरक्षा क्षेत्र में अहम रोल निभाने वाले हैं. ऐसे में भारत भी पीछे नहीं रह सकता. इनोवेशन महत्वपूर्ण है.
6:54 PM (6 वर्ष पहले)

डीआरडीओ की उपलब्धियां अनंत हैं: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
मैं DRDO को उस ऊंचाई पर देखना चाहता हूं जहां वो न सिर्फ भारत के वैज्ञानिक संस्थानों की दिशा और दशा तय करे. बल्कि दुनिया के अन्य बड़े संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनें. मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं इसकी ठोस वजह है और वजह है डीआरडीओ का प्रदर्शन. आज देश का बेहतरीन माइंड डीआरडीओ में है. डीआरडीओ की उपलब्धियां अनंत हैं.
6:52 PM (6 वर्ष पहले)

120 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मा आपके कंधों पर: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
आज बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में यंग साइंटिस्ट लैब शुरू हो रहे हैं. मुझे विश्वास है कि यंग साइंटिस्ट लैब युवा वैज्ञानिकों के व्यवहार को नई उड़ान देगी. इसका मतलब यह हुआ कि अब ये डीआरडीओ वाय के नाम से पहचाना जाएगा. यह लैब सिर्फ टेक्नॉलजी को टेस्ट नहीं करेगी मेरे हिसाब से यह मेरे यंग साइंटिस्ट के टेंपरामेंट को और पेशेंस को टेस्ट करने के लिए भी है. आपके निरंतर प्रयास से ही भारत आगे जाएगा. आपको हमेशा ध्यान रखना है कि 120 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मा आपके कंधों पर है. एक दशक में डीआरडीओ का रोड मैप क्या हो इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.
Advertisement
6:49 PM (6 वर्ष पहले)

सरकार को खजाना लगाने में क्या दिक्कत है: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
पीएम मोदी ने आगे कहा कि युवा मन और अनुभवी मन में एक अंतर होता है. विश्व की चुनौतियों को स्वीकर करने के लिए डीआरडीओ में इन दोनों का काम्बिनेशन होना चाहिए. कभी कभार एक बड़े वृक्ष के नीचे एक पौधा पनप नहीं पाता है. किसी का दोष नहीं है. लेकिन अगर उसी पौधे को खुले में छोड़ दिया जाए तो वट वृक्ष भी गर्व करेगा. इसीलिए यह 5 लैब शुरू किया गया है. ये 5 लैब गलतियां करे, चलेगा. ये 5 लैब पूरा पैसा बर्बाद कर दे चलेगा. आप अपनी पूरी जिंदगी लगा रहे हो तो सरकार को खजाना लगाने में क्या दिक्कत है.
6:49 PM (6 वर्ष पहले)

डीआरडीओ के कार्यक्रम में पीएम का संबोधन

Posted by :- kaushlendra singh
कर्नाटक का यह प्रवास और 2020 का यह पहला प्रवास जय जवान जय विज्ञान जय किसान जय अनुसंधान, न्यू इंडिया की भावना पर समर्पित है. यह आयोजन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टबलिशमेंट में हो रहा है. यह पूरा एक नया दशक हमारे सामने आया है. भारत आने वाले सालों में कहां होगा तय करने वाला है दशक है. मैंने कहा था कि 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए नई ऊर्जा से काम करना चाहिए. इसके पीछे मेरी भूमिका यही थी कि जो तपस्या करके वहां तक पहुंचे हैं उनके ऊपर 35 साल का कोई युवा बैठा देंगे तो दुनिया को नए भारत की तस्वीर दिखेगी. पुराने लोगों की मजबूती के बिना नए का ऊपर जाना संभव नहीं है. यह काम्बिनेशन बहुत आवश्यक है. मैं राजनीतिक जीवन में बहुत देर से आया हूं. शुरू में मैं पार्टी के अन्य कामों को देखता था. मैंने जब गुजरात में शुरुआत की और पहले बड़े चुनाव की जिम्मेदारी आई उस समय अखबारों ने विस्तार से लिखा था कि 90 लोगों की एवरेज उम्र 23 है. उसमें हम विजयी हुए थे. युवा में रिस्क टेकिंग केपेसिटी बहुत होती है.

6:29 PM (6 वर्ष पहले)

डीआरडीओ के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
कर्नाटक में डीआरडीओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान डीआरडीओ की उपलब्धियों का एक लघु चित्रण प्रस्तुत किया गया.
6:27 PM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटक के दो मंत्री पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Posted by :- kaushlendra singh
कर्नाटक सरकार के दो मंत्री और मुख्य सचिव आज रात राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें कर्नाटक के बारे में बताएंगे और राज्य सरकार की मांगों को उनके समक्ष रखेंगे.

4:32 PM (6 वर्ष पहले)

पीएम मोदी ने लगवाए जय जवान-जय किसान के नारे

Posted by :- kaushlendra singh
जय जवान-जय किसान के नारों और भारत माता के जयकारों के साथ पीएम मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया.
Advertisement
4:31 PM (6 वर्ष पहले)

हमारे संकल्प की सिद्धि ही हमारे राष्ट्र निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
सरकार के प्रयासों के बीच आज मैं कृषि कर्मण अवार्ड को भी विस्तार दिए जाने की आवश्यकता महसूस करता हूं. नई कैटिगरी बनाई जानी चाहिए ताकि बेहतर काम कर रहे लोगों और राज्यों को प्रोत्साहन मिलेगा. 2022 में जब हमारा देश अपना आजादी के 75वां पर्व मनाएगा तब हमारे संकल्प की सिद्धि ही हमारे राष्ट्र निर्माताओं को सच्चा श्रद्धांजलि होगी. हमें आज किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्प लेकर जाना है. कृषि कर्मण अवार्ड जीतने वाले सभी साथियों और देश के सभी किसानों को बहुत-बहुत बधाई. देश के सभी किसानों को नए साल की बधाई.
4:26 PM (6 वर्ष पहले)

हर घर जल पहुंचाने का संकल्प: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
कर्नाटक सहित पूरे भारत में जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया है. कुछ ही दिन पहले अटल भूजल योजना शुरू की गई है. इसके तहत कर्नाटक सहित देश के 7 राज्यों में भूजल स्तर को ऊपर उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
4:26 PM (6 वर्ष पहले)

मछली पालकों की सुरक्षा पर काम कर रही है सरकार: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा जा चुका है. नए फिशिंग हार्बर बनाए जा रहे हैं. नावों के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों को 2500 करोड़ से अधिक रुपये दिए गए हैं. इसरो की मदद से मछुआरों की सुरक्षा के लिए नेविगेशन डिवाइस नावों में लगाए जा रहे हैं.
4:17 PM (6 वर्ष पहले)

काजू के बागानों के विस्तार की काफी संभावना है: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
कर्नाटक हो, केरल हो, आंध्र हो, तेलंगाना हो, तमिलनाडु हो यहां Horticulture और मसलों से जुड़े प्रोडक्ट्स की प्रोसेसिंग की व्यापक संभावनाएं हैं. हमारी सरकार के प्रयासों के कारण भारत द्वारा मसालों के उत्पादन और निर्यात, दोनों में काफी बढ़ोतरी हुई है. भारत में मसाला उत्पादन 25 लाख टन से अधिक बढ़ा है तो एक्सपोर्ट भी करीब 15 हज़ार करोड़ से बढ़कर लगभग 19 हज़ार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है. काजू के बागानों के विस्तार की काफी संभावना है. रबर उत्पादन में भी हमारी कोशिश है कि हमें आयात पर निर्भर न रहना पड़े. तेल और मोटे अनाज के उत्पादन में भी दक्षिण भारत का हिस्सा अधिक है. दाल के उत्पादन में बढ़ावे के लिए बीच हब बनाए गए हैं. इसी तरह मोटे अनाज के लिए भी नए हब बनाए गए हैं.
4:16 PM (6 वर्ष पहले)

नारियल किसानों के हित के लिए हो रहा है काम: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
साउथ इंडिया में नारियल, काजू, काफी और रबर की खेती भी फल फूल रही है. देश और दुनिया में नारियल की डिमांड को देखते हुए हमारी सरकार अन्य बातों के साथ इस बात का भी ध्यान रख रही है कि नारियल के किसानों को भी उचित दाम मिले. इसके लिए नारियल किसानों से जुड़े संघ और सोसाइटी बनाये जा रहे हैं, मुझे बताया गया है कि यहां कर्नाटक में ही करीब 550 ऐसी संस्थाए बनायीं जा चुकी हैं.
Advertisement
4:14 PM (6 वर्ष पहले)

हम हल्दी उत्पादन को गति दे रहे हैं: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
हम हल्दी की बात करें तो पिछले 5 सालों में हल्दी की निर्यात को बहुत प्रगति हो रही है. सरकार हल्दी को लेकर रिसर्च को बढ़ावा दे रहे हैं. तेलंगाना हल्दी उत्पादन का हब बनकर उभरा है. हम हल्दी उत्पादन को गति दे रहे हैं.
4:10 PM (6 वर्ष पहले)

साउथ की ताकत को एग्रो एक्सपोर्ट की ताकत बनाना चाहते हैं: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में कृषि क्षेत्र की बड़ी व्यवस्था है. एक्सपोर्ट केंद्रित कृषि व्यवस्था बनाने पर सरकार काम कर रही है. जब कृषि उत्पादों के निर्यात की बात आती है. तो उसमें दक्षिण भारत का रोल अहम रहा है. यहां का मौसम और मिट्टी है. दूसरा समुंदर के रास्ते कनेक्टिवटी. साउथ की इसी ताकत को एग्रो एक्सपोर्ट की ताकत बनाना चाहते हैं.
4:09 PM (6 वर्ष पहले)

अन्नदाता ऊर्जादाता बने इस तरफ कदम उठाए: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
किसानों को अपने पशुओं की बीमारी पर उनके इलाज पर कम से कम खर्च करना पड़े इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. पीएम कुसुम योजना शुरू की गई है. अन्नदाता ऊर्जादाता बने उस दिशा में हमने अहम कदम उठाए हैं.
4:09 PM (6 वर्ष पहले)

इनाम नेटवर्क का विस्तार हो रहा है: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
आपकी वर्तमान जरूरतों का समाधान करने के साथ ही हमारा ध्यान भविष्य की आवश्यकताओं पर भी है. किसानों को अनाज भंडारण, फल-फूल और सब्जियों के भंडारण की दिक्कत न हो इसके लिए देश भर में कोल्ड स्टोरेज की क्षमता बढ़ाई जा रही है. किसान अपनी फसल देश के किसी भी हिस्से के इलेक्ट्रॉनिक मंडी में बेच सके इसलिए इनाम नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है.
4:02 PM (6 वर्ष पहले)

हमेशा किसानों के हित को प्राथमिकता दी: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
दशकों से लटकी सैकड़ों सिंचाई परियोजनाएं हों, फसल बीमा से जुड़े नियमों में बदलाव हो, सॉयल हेल्थ कार्ड हो या फिर यूरिया की शत- प्रतिशत नीम कोटिंग, हमने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी. कई सालों से किसान मांग कर रहे थे कि एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाई जाए यह ऐतिहासिक फैसला भी हमारी सरकार ने लिया.
Advertisement
4:00 PM (6 वर्ष पहले)

सभी राज्य जुड़ेंगे ऐसी उम्मीद है: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
नए वर्ष में मैं उम्मीद करता हूं कि जो राज्य पीएम सम्मान किसान योजना से नहीं जुड़े वो भी जरूर जुड़ेंगे. ये योजना इस दल की है ऐसी सोच ने गरीबों का, किसानों का बहुत नुकसान किया है.
3:58 PM (6 वर्ष पहले)

आज पूरा पैसा खातों में पहुंच रहा: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
पहले जब 100 पैसे भेजा जाता था तो सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे. आज दिल्ली से जितने रुपये दिल्ली से भेजे जा रहे हैं वो सीधे गरीब के खाते में किसान के खाते में पहुंच रहे हैं. मैं सभी राज्यों का अभिनंदन करता हूं जो लाभार्थी किसानों के पहचानों का काम प्राथमिकता से कर रही है.
3:56 PM (6 वर्ष पहले)

8 करोड़वें किसान साथी के खाते में पैसा जमा: पीएम मोदी

Posted by :- kaushlendra singh
कृषि कर्मण अवार्ड के साथ ही कर्नाटक की धरती एक और उपलब्धि की गवाह बनी. आज 8 करोड़वें किसान साथी के खाते में पैसा जमा किया गया है. इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करना बहुत बड़ी बात है. एक साथ देश के 6 करोड़ किसान परिवार के खातों में 12 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं.
3:56 PM (6 वर्ष पहले)

पीएम मोदी ने दी मछुआरों को बधाई

Posted by :- kaushlendra singh
देश के कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाले किसान भाइयों को सम्मानित करने का मौका मुझे मिला है. कृषि कर्मण अवार्ड देने का मौका मिला, मैं उनके प्रयासों की प्रशंसा करता हूं. मछली पालकों को, मछुआरों को डीप सी शिपिंग बोट और ट्रांसपोंडर दिए गए हैं. इसके लिए मैं अपने सभी मछुआरे भाइयों को बधाई देता हूं.
3:52 PM (6 वर्ष पहले)

पीएम मोदी ने जताया अन्नदाताओं का आभार

Posted by :- kaushlendra singh
नए वर्ष की शुरुआत में अन्नदाता के दर्शन होने से बड़ा कोई सौभाग्य नहीं है. मैं शुभकामना देता हूं. अन्न उपजाने वालों का आभार व्यक्त करता हूं. आपकी मेहनत से ही आज भारत में अन्न उपार्जन रिकॉर्ड स्तर पर है.
Advertisement
3:51 PM (6 वर्ष पहले)

पीएम मोदी लगवाए भारत माता के जयकारे

Posted by :- kaushlendra singh
पीएम मोदी ने भारत माता की जयकार से शुरू की भाषण की शुरुआत.
3:48 PM (6 वर्ष पहले)

पीएम ने कर्नाटक के किसानों को दिए किसान क्रेडिट कार्ड

Posted by :- kaushlendra singh
3:40 PM (6 वर्ष पहले)

पीएम मोदी ने संत समाज से मांगा सहयोग

Posted by :- kaushlendra singh
3:22 PM (6 वर्ष पहले)

किसानों को नए साल का तोहफा

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुमकुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त के किसानों को दी. पीएम मोदी ने यहां डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए 12000 करोड़ रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जो कि 6 करोड़ किसानों के खाते में गए. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की राशि मिलती है. पीएम सम्मान निधि के तहत खाते में पहुंचने वाली ये तीसरी किस्त है.
2:50 PM (6 वर्ष पहले)

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी...

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले संसद में CAA पास हुआ, कांग्रेस और उनके साथी संसद के खिलाफ उठखड़े हुए हैं. जैसी नफरत वो हमसे करते हैं, वैसा ही स्वर देश की संसद के खिलाफ दिख रहा है. ये लोग भारत की संसद के खिलाफ ही आंदोलन कर रहे हैं, ये लोग पाकिस्तान से आए दलित, पीड़ित के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का जन्म धर्म के आधार पर हुआ था, देश धर्म के आधार पर बंटा था. बंटवारे के समय से ही पाकिस्तान में दूसरे धर्म के लोगों के साथ अत्याचार शुरू हो गया था, समय के साथ पाकिस्तान में हिंदू-जैन-सिख-बौद्ध पर धर्म के आधार पर अत्याचार बढ़ता गया है. हजारों लोगों को वहां से अपना घर छोड़कर भारत आना पड़ा है. पाकिस्तान ने हिंदुओं पर जुल्म किया, लेकिन कांग्रेस पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते हैं.
Advertisement
2:31 PM (6 वर्ष पहले)

पीएम मोदी का संबोधन...

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री सिद्धगंगा मठ म्यूजियम की नींव रखी. नींव रखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित भी किया. पीएम ने कहा कि आज कई साल के बाद यहां आने का मौका मिला है, लेकिन श्री श्री शिवकुमार स्वामी की कमी महसूस हो रही है.
2:24 PM (6 वर्ष पहले)

श्रीसिद्धगंगा मठ पहुंचे पीएम मोदी...

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुर में स्थित श्रीसिद्धगंगा मठ पहुंच गए हैं. यहां प्रधानमंत्री म्यूज़ियम की नींव रखेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे.
1:52 PM (6 वर्ष पहले)

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी...

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंच गए हैं. पीएम दोपहर को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचे, पीएम यहां से तुमकुर जाएंगे. जहां पर उन्हें श्री सिद्ध गंगा मठ जाना है.

PM @narendramodi landed in Bengaluru.

CM @BSYBJP, Union Ministers @DVSadanandGowda, @JoshiPralhad, Karnataka Minister R Ashok and others received the PM.

PM Modi is now headed to Tumakuru for various programmes. pic.twitter.com/9kpN4zoEwr

— PMO India (@PMOIndia) January 2, 2020
10:55 AM (6 वर्ष पहले)

ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम...

Posted by :- Mohit Grover

Schedule of PM Shri @narendramodi's public programmes today in Karnataka.

Watch on

https://t.co/vpP0MI6iTu
https://t.co/KrGm5hWgwn
https://t.co/lcXkSnweeN
https://t.co/jtwD1yPhm4 pic.twitter.com/ZZ6RLsuAAG

— BJP (@BJP4India) January 2, 2020
10:18 AM (6 वर्ष पहले)

हिरासत में लिए गए किसान...

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तुमकुर पहुंचने से पहले कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है. ये किसान प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने और काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे. बता दें कि आज ही पीएम मोदी को किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त बांटनी है, जिसका फायदा 6 करोड़ किसानों को होगा.

Advertisement
7:53 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

On the 3rd, PM @narendramodi will address the Indian Science Congress, which brings together leading scientists, researchers and science enthusiasts from different parts of the nation.

— PMO India (@PMOIndia) January 1, 2020
7:53 AM (6 वर्ष पहले)

किसानों को नए साल का तोहफा

Posted by :- Mohit Grover
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त को आज ही जारी किया जाएगा. पीएम मोदी यहां तीसरी किस्त जारी करेंगे, जिसका लाभ 6 करोड़ किसानों को होगा. लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया था, जिसके जरिए किसानों को 6 हजार रुपये सालाना की मदद मिलेगी. आज प्रधानमंत्री करीब 12 हजार करोड़ रुपये की राशि को जारी करेंगे.
7:52 AM (6 वर्ष पहले)

तुमकुर में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by :- Mohit Grover
दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुर में रहेंगे. तुमकुर में पीएम मोदी श्री सिद्धगंगा मठ जाएंगे. यहां पर उन्हें एक म्यूज़ियम की नींव रखनी है, इसके अलावा वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. वह कई राज्यों को कृषि सम्मान अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी करेंगे. वह प्रगतिशील किसानों को कृषि मंत्री के कृषि सम्मान अवॉर्ड से भी नवाजेंगे.
7:52 AM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Posted by :- Mohit Grover
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे. यहां पीएम को कई बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेना है. प्रधानमंत्री आज तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ जाएंगे, वहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की तीसरी किस्त भी किसानों को दी जाएगी. तीन जनवरी को पीएम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उपस्थित रहेंगे.