दो हफ्ते से विवादित मंत्री गुरजीत का इस्तीफा अपने पास रखकर घिरे कैप्टन

लगभग दो हफ्ते से मंत्री का इस्तीफा स्वीकार ना करने पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की आलोचना हो रही है. अकाली दल नेताओं ने कहा है कि अगर राणा गुरजीत सिंह सही मायने में अपनी गलती मानते हैं तो उनका इस्तीफा कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी को सौंपने के बजाए उसे राज्यपाल को भेजना चाहिए था.

Advertisement
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

सुरभि गुप्ता / मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 17 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

लगभग दो हफ्ते से अपने बेहद करीबी मंत्री राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा अपने पास रखकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चारों तरफ से घिर गए हैं. विपक्ष ने उन को निशाना बनाते हुए कहा है कि इस्तीफे से ना केवल रेत की खानों के ठेकों में हुई धांधली साबित हुई है बल्कि यह भी साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा मंजूर करने के पक्ष में नहीं हैं.

Advertisement

आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे से यह साबित हो गया है कि वह रेत खनन में हुई गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार थे क्योंकि रेत की ज्यादातर खान उनके कर्मचारियों और उनके करीबियों को मिली थी. उन्होंने कहा है कि राणा गुरजीत सिंह ने सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है इसलिए उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

AAP ने कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

उधर आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि विधानसभा चुनावों के दौरान रेत की कालाबाजारी और अवैध खनन को उछालने वाली कांग्रेस खुद रेत की खदानें अपने एक मंत्री के रसोइए और उनके कर्मचारियों व करीबियों को बांटकर खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है.

Advertisement

लगभग दो हफ्ते से मंत्री का इस्तीफा स्वीकार ना करने पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की आलोचना हो रही है. अकाली दल नेताओं ने कहा है कि अगर राणा गुरजीत सिंह सही मायने में अपनी गलती मानते हैं तो उनका इस्तीफा कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी को सौंपने के बजाए उसे राज्यपाल को भेजना चाहिए था.

राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे कैप्टन

उधर कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मंत्रिमंडल विस्तार और राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे पर राहुल गांधी की मुहर लगाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. वह बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement