खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी… CM भगवंत मान ने तैनात किए वरिष्ठ अधिकारी, 24x7 हेल्पलाइन भी

खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात गहराने के बीच पंजाब सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. विदेशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया है. 24×7 हेल्पलाइन शुरू करने के साथ ही दो वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Advertisement
सीएम मान ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया (फाइल फोटो- ITG) सीएम मान ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्टिव हैं. अब पंजाब सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार तुरंत प्रभाव से 24×7 हेल्पलाइन पहले ही स्थापित कर दी गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. जैसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को समन्वय और निगरानी के उद्देश्य से नोडल अधिकारी बनाया गया है.

Advertisement

नोडल अधिकारी को विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

नोडल अधिकारी मध्य पूर्व एशिया और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर लगातार नजर रखेंगे.

इसी तरह हेल्पलाइन पर आने वाली सभी कॉल्स का सही रिकॉर्ड रखा जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. जहां भी किसी मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य विभाग अथवा प्राधिकरण के समक्ष उठाने की जरूरत होगी, नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए.

सीएम मान ने कहा कि यह कदम मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे पंजाब के निवासियों से जुड़ी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इस गंभीर और अप्रत्याशित संकट के समय प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करना है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »