'पापा, भारत के लिए आपके सपने इन यादों से छलकते हैं...', पैंगोंग पहुंचे राहुल ने राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपने पिता राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए लद्दाख की पैंगोंग त्सो लेक पर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी की यादों से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए बेहद भावुक मैसेज लिखा.

Advertisement
राहुल गांधी (File Photo) राहुल गांधी (File Photo)

aajtak.in

  • लद्दाख,
  • 20 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पिता राजीव गांधी को उनकी 77वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं.' बता दें कि राजीव गांधी की जयंती पर आज राहुल लद्दाख की पैंगोंग त्सो लेक पहुंचे थे.

Advertisement

लद्दाख में राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान भी दिया. उन्होंने कहा,'लद्दाख के लोगों ने मुझे बताया है कि यहां चीन की सेना घुसी है. इनकी जो ग्रेजिंग लैंड (चारागाह भूमि) होती थी, वहां अब नहीं जा पा रहे हैं. लद्दाख में सब यही कह रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यह कहा है कि एक इंच जमीन नहीं गई है, लेकिन वह सच नहीं है. आप यहां किसी से पूछ लीजिए वह आपको बता देगा.'

राहुल गांधी ने पैंगोंग त्सो लेक पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के समय ही लद्दाख जाना चाहते थे, लेकिन लॉजिस्टिकल कारणों से वहां नहीं जा पाए. तब उन्होंने सोचा था कि लद्दाख का टूर विस्तार से किया जाएगा. राहुल ने कहा कि वह लेह गए थे और पैंगोंग के बाद अब नुब्रा जा रहे हैं. इसके बाद करगिल भी जाएंगे. वह यहां इस बात को सुनने आए हैं, जो जनता के दिल में है.

Advertisement
लद्दाख के पैंगोंग त्सो लेक पहुचें राहुल गांधी. (फोटो-एजेंसी) 

एक दिन पहले शनिवार को राहुल लद्दाख से पैंगोंग के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था,'पैंगोंग के बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है.' शनिवार सुबह राहुल राइडर लुक में पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए थे. राहुल के इस एडवेंचर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. इस दौरान राहुल KTM बाइक और स्पोर्ट्स हेलमेट में लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए थे. राहुल गांधी ने इंटाग्राम पर भी अपने फोटो शेयर किए थे.

लद्दाख पहुंचे राहुल ने अलगाववाद के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी. राहुल गांधी ने कहा था कि देश में कुछ राजनीतिक लोग नफरत का माहौल बना रहे हैं. अगर आप भारत में चलें, जनता के बीच जाएं तो वहां पर देखेंगे कि एक-दूसरे के लिए लोगों में प्यार है, सम्मान है. बता दें कि 20 अगस्त 1944 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ था. कांग्रेस इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »