देश के बड़े अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की आज अहम बैठक होने वाली है. विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सरकार के शीर्ष नौकरशाहों के साथ बड़े मंथन की तैयारी में हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज शाम साढ़े चार बजे सभी केंद्रीय सचिवों के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में प्रशासनिक और आर्थिक सुधारों पर जोर रहेगा. साथ ही नौकरशाही की प्रक्रिया में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.