कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज की है. हालांकि, एक ओर वह रायबरेली की जनता को बधाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता अब वायनाड के दौरे पर हैं. राहुल गांधी के वायनाड दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार तेज हो गया है.