लिफ्ट के बहाने महिला को बाइक पर बिठाया, गहने लूटे और पानी में डुबाकर कर दी हत्या, एक हफ्ते बाद खुला राज

केरल में एक सप्ताह पहले हुई एक हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. महिला की लाश ऐसे नदी में मिली थी जिसमें घुटने भर पानी था. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूटपाट की गई और फिर उसे पानी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • पेराम्बरा,
  • 17 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

केरल में बीते सप्ताह नदी में एक महिला के शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने रविवार को कहा कि 26 साल की जिस महिला की लाश बीते सप्ताह पेराम्बरा के एक नदी में मिली थी उसकी हत्या लूट के दौरान की गई थी. अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से मलप्पुरम के रहने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है.

Advertisement

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई

दरअसल पेरम्बरा की रहने वाली अनु नाम की महिला का शव ऐसे नदी में पाया गया था, जिसमें केवल घुटने तक पानी था. उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया था और यह भी कहा गया था कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे. उसके सोने के गहने भी गायब थे.

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई और जैसे ही मलप्पुरम जिले में पुलिस उसके घर पहुंची, आरोपी ने भागने का प्रयास किया जिसे पकड़ने में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

पुलिस ने कहा, 'वह एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लगभग 50 ऐसे मामले दर्ज हैं, उसने एक बाइक चुराई थी और अगली चोरी की तैयारी कर रहा था. आरोपी ने बस के लिए इंतजार कर रही उस महिला को लिफ्ट दी थी.'

Advertisement

पुलिस ने कहा, 'रास्ते में,आरोपी ने एक सुनसान जगह पर बाइक रोकी और उसके पहने हुए गहने छीनने की कोशिश करने लगा. हमें संदेह है कि उसने उसे पानी में डुबो दिया और सोने के गहने लेकर भागने से पहले उसे मार डाला.' पुलिस ने लूटे हुए सोने के आभूषण मलप्पुरम के कोंडोट्टी में एक दुकान से बरामद किए हैं.


 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »