लखनऊ: दारोगा-होमगार्ड परीक्षा में जालसाजी का मामला, पेपर लीक का झांसा दे रहे दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में दारोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा में जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने टेलीग्राम के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का झूठा वादा कर मोटी रकम वसूली.

Advertisement
आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया. (Photo- ITGD) आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया. (Photo- ITGD)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई बड़ी भर्ती परीक्षाओं में सेंधमारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स ने दारोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा में जालसाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह अभ्यर्थियों को झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल रहा था.

STF ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी की. वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की पहचान अमन कुमार और निखिल ठाकुर के रूप में हुई है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने मिलकर एक नेटवर्क बनाया था, जो सीधे तौर पर यूपी में भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को निशाना बना रहा था.

टेलीग्राम के जरिए ठगी का खेल

जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल करते थे. वो अलग-अलग ग्रुपों के जरिए उन अभ्यर्थियों से संपर्क करते थे जो दारोगा और होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे थे. ये आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने और पेपर मुहैया कराने का झूठा वादा करते थे. सोशल मीडिया की गोपनीयता का फायदा उठाकर वो लोगों को अपना शिकार बना रहे थे.

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही, इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'होमगार्ड एग्जाम में 90 से 100% सवाल हमारे बताए आएंगे' भारी पड़ा दावा, बायोमेट्र‍िक से भी पकड़े गए एक 'मुन्नाभाई', FIR दर्ज

Advertisement

हाल ही में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हाल ही में दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित की थीं. पहली दारोगा (SI) के 4,543 पदों के लिए 14 और 15 मार्च 2026 को परीक्षा हुई थी. 23 मार्च को इसकी उत्तर कुंजी (Answer Key) भी जारी की थी. वहीं, पिछले दिनों 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा हुई थी. 41,424 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »