राहुल गांधी ने स्वीकारा कॉमन प्लेटफॉर्म पर बहस का न्योता, कहा- प्रधानमंत्री जी से संवाद में हिस्सा लेने की अपेक्षा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस में भाग लेंगे. कांग्रेस नेता ने X पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजीत पी शाह और एन राम को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रमुख दलों का एक मंच से अपना विज़न देश के समक्ष रखना एक सकारात्मक पहल होगी.

Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फोटो-X/@INCIndia) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फोटो-X/@INCIndia)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 11 मई 2024,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक कॉमन प्लेटफॉर्म से अपना विजन सभी के सामने रखा एक सकारात्मक पहल होगी. उन्होंने लोकसभा चुनाव पर सार्वजनिक बहस को लेकर दो पूर्व न्यायाधीशों और एक प्रतिष्ठित नागरिक के निमंत्रण का स्वागत किया.  

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस में भाग लेंगे.  कांग्रेस नेता ने X पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजीत पी शाह और एन राम को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रमुख दलों का एक मंच से अपना विज़न देश के समक्ष रखना एक सकारात्मक पहल होगी. 

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस पहल का स्वागत करती है और चर्चा का निमंत्रण स्वीकार करती है. देश प्रधानमंत्री जी से भी इस संवाद में हिस्सा लेने की अपेक्षा करता है. 

बता दें कि दो पूर्व न्यायाधीशों और एन राम ने इस सप्ताह की शुरुआत में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर प्रमुख चुनावी मुद्दों पर बहस के लिए एक मंच पर आमंत्रित किया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »