'आपकी शादी भी इसलिए हुई क्योंकि AAP ने...', सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर लगाए कई आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि चड्ढा पिछले एक साल से बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे.

Advertisement
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा काफी समय से बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे. (Photo: ITG) सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा काफी समय से बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उन पर तीखा हमला बोला है. सौरभ भारद्वाज ने उन पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. 

साथ ही सौरभ ने कहा, “अगर आज आपकी शादी हो पाई है, तो वह इसलिए क्योंकि पार्टी ने आपको राज्यसभा के अंदर मेंबर बनाया. वरना कोई आपको पूछता भी नहीं.”

Advertisement

भारद्वाज ने आगे कहा कि चड्ढा को पार्टी छोड़ने का अधिकार था. उन्होंने कहा, “आप पार्टी छोड़ सकते थे, लेकिन आपने साजिश रचने का विकल्प चुना. चाहे आप कितने भी गुस्से में हों, ऐसा नहीं करना चाहिए था.”

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा के पार्टी बदलने की तुलना नौकरी बदलने से करने वाले तर्क पर जवाब देते हुए कहा, जब हम नौकरी बदलते हैं या किसी कंपनी में काम करते हैं, तो उसका विचारधारा से कोई लेना‑देना नहीं होता. आप विचारधारा के कारण किसी पार्टी में शामिल होते हैं और उसी के अनुसार जीवन जीते हैं.
 

उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा पिछले एक साल से ज़्यादा समय से बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “एक साल से ज़्यादा समय तक राघव ने बीजेपी की केंद्र सरकार के साथ मिलकर ऐसी छवि बनाने की साजिश की, जिसमें वे एक युवा नेता के तौर पर दिखें जो मिडिल क्लास के मुद्दे उठाता है.”

Advertisement

उन्होंने यह भी दावा किया कि चड्ढा द्वारा उठाए गए कई मुद्दे, जैसे एयरपोर्ट वेंडर्स, मोबाइल रिचार्ज और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े मामले, सोची‑समझी रणनीति का हिस्सा थे.

भारद्वाज ने आरोप लगाया, केंद्र सरकार ने ये मुद्दे शेयर किए ताकि आप उन्हें उठाएं, आपकी लोकप्रियता बढ़े और आपकी एक न्यूट्रल छवि बन सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement