मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी एक्टिव, 48 घंटे में 8 वर्ल्ड लीडर्स से की बात

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों के शीर्ष नेताओं से बातचीत तेज की है. बीते 48 घंटों में उन्होंने ओमान, कुवैत और कतर समेत आठ देशों के नेताओं से फोन पर बात कर हालिया हमलों पर चिंता जताई और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और तनाव कम करने पर जोर दिया.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा संकट और तनाव के बीच खाड़ी देशों के नेताओं से बात की. (File Photo: PTI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा संकट और तनाव के बीच खाड़ी देशों के नेताओं से बात की. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की जंग के चलते पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. इस बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने सक्रिय कूटनीति अपनाई है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार दोपहर खाड़ी क्षेत्र के कई अहम नेताओं से फोन पर बातचीत की. इन वार्ताओं का मुख्य फोकस हालिया हमलों, क्षेत्रीय स्थिरता और वहां रह रहे लाखों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले ओमान के सुल्तान सुल्तान हैथम बिन तारिक से बात की.

Advertisement

बातचीत के दौरान उन्होंने ओमान में मौजूदा सुरक्षा हालात पर चिंता जताई और भारतीय समुदाय की सुरक्षा व कल्याण को लेकर जानकारी ली. ओमान में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार और पेशेवर रहते हैं, जो दोनों देशों के संबंधों की मजबूत कड़ी माने जाते हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमाद अल-मुबारक अल-सबाह से भी बातचीत की. कुवैत में भी हालिया क्षेत्रीय तनाव का असर देखा जा रहा है. दोनों नेताओं ने सुरक्षा सहयोग, आपसी समन्वय और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें: 'ईरान हमसे बात करना चाहता है, मैंने कहा अब बहुत देर हो चुकी...', जंग के बीच ट्रंप का बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से भी फोन पर बात की. उन्होंने कतर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और भारतीय समुदाय को समर्थन व सुरक्षा देने के लिए कतर सरकार का आभार जताया. कतर में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक ऊर्जा, निर्माण और सेवा क्षेत्रों में कार्यरत हैं. सरकारी सूत्रों के अनुसार, बीते 48 घंटों में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात, इज़राइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के शीर्ष नेताओं से संपर्क किया है.

Advertisement

भारत की यह सक्रिय कूटनीति ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम एशिया में सैन्य टकराव का खतरा बढ़ा हुआ है और कई खाड़ी देशों में मिसाइल व ड्रोन हमलों की घटनाएं हुई हैं. इन देशों में करीब 90 लाख भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनकी सुरक्षा भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं से बातचीत में शांति, संवाद और तनाव कम करने की अपील दोहराई और भरोसा दिलाया कि भारत क्षेत्रीय स्थिरता के लिए हरसंभव सहयोग करता रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »