LPG क्राइसिस पर PM मोदी ने नेहरू का 1951 का बयान दिलाया याद, जानिए कोरिया वॉर के दौरान नेहरू ने क्या कहा था

ईरान युद्ध के कारण एलपीजी किल्लत और महंगाई पर घिरी सरकार का बचाव करते हुए पीएम मोदी ने 1951 में नेहरू द्वारा कोरियाई युद्ध को महंगाई का कारण बताने वाले भाषण का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों का असर हमेशा पड़ता है और विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है.

Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी ने भी कोरियाई युद्ध को कीमतों का विलेन बताया था. (Photo-ITG) पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी ने भी कोरियाई युद्ध को कीमतों का विलेन बताया था. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग और ईरान संकट के कारण देश में एलपीजी की कमी को लेकर छिड़ी बहस के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक ऐतिहासिक भाषण का जिक्र किया. पीएम मोदी ने पंडित नेहरू के एक पुराने बयान का उल्लेख करते हुए वैश्विक घटनाओं के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव की बात कही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि असम में किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के मौके पर याद दिलाया कि 15 अगस्त 1951 को पंडित नेहरू ने देश में बढ़ती कीमतों और महंगाई के लिए 'कोरियाई युद्ध' जैसे बाहरी कारणों को जिम्मेदार ठहराया था.

Advertisement

उन्होंने कहा कि नेहरू ने तब कहा था कि महंगाई के पीछे दो कारण हैं-पहला वह जो हमारे नियंत्रण से बाहर है (जैसे कोरिया का युद्ध) और दूसरा वह जिसे हम नियंत्रित कर सकते हैं (जैसे कालाबाजारी).

यह भी पढ़ें: LPG New Rule Delhi: एलपीजी संकट... दिल्ली में ऐसे बटेंगे सिलेंडर, डेली खपत के 20% की सप्लाई, जानें किसे मिलेंगे

क्या कहा पीएम ने

पीएम मोदी ने कहा, 'एक तरफ बीजेपी एनडीए सरकार किसानों को लेकर काम कर रही है और हम देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं वही आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है वो किसी भी स्थिति में देश के प्रति ईमानदार नहीं है. आज युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस सिर्फ अफवाहें फैलाने और अपप्रचार करने में जुटी है. मैं जरा कांग्रेस के साथियों से कहना चाहता हूं. एक काम करिए लाल किले पर से 15 अगस्त को पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं उन्हें जरा भाषण सुनिए, आप सुन कर के हैरान हो जाओगे. लाल किले से 15 अगस्त को एक बार कह रहे हैं पंडित जी कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में लड़ाई चल रही है. इसलिए भारत में महंगाई बढ़ रही है. अब उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया कहां है? और यहां पर महंगाई बढ़ने की बात नेहरू जी कह रहे थे. आज कांग्रेस के लोग देश को गुमराह करने में लगे हैं. वैश्विक संकटों का प्रभाव क्या होता है? यह दुनिया देख रही है.'

Advertisement

पंडित नेहरू ने क्या कहा था?

1951 में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेहरू ने कहा था कि औपनिवेशिक शासन से आज़ादी मिलने के चार साल बाद देश की एकता और क्षमताओं को मजबूत करना बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा था, 'स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता जरूरी है और जो सतर्क नहीं रहता, वह आज की कठोर और निर्दयी दुनिया में टिक नहीं पाता.' नेहरू ने आगे कहा, 'लोग बढ़ती कीमतों, काला बाज़ारी और ऐसी ही अन्य कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. ये समस्याएं दो कारणों से पैदा होती हैं- पहला, वे कारण जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं, जैसे कोरियाई युद्ध; और दूसरा, वे कारण जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा था, 'काला बाजारी दूसरी श्रेणी में आती है और किसी भी सरकार को इसे कड़ाई से रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संभव है कि अतीत में इस बुराई का उतनी प्रभावी ढंग से मुकाबला नहीं किया गया जितना किया जाना चाहिए था. लेकिन यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी. जनता को भी सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए था और दोनों को मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए था.'

यह भी पढ़ें: 'लालकृष्ण आडवाणी विपक्ष के नेता थे, हम...', किरेन रिजिजू ने लोकसभा में सुनाया पुराना वाकया, नेहरू को भी किया कोट

Advertisement

इतिहास और अर्थव्यवस्था का कनेक्शन
दरअसल 1951 में भारत शरणार्थी संकट और खाद्य कमी से जूझ रहा था. उस वक्त के वित्त मंत्री सी.डी. देशमुख ने भी बजट भाषण में माना था कि कोरियाई युद्ध ने वैश्विक कीमतों को प्रभावित किया है. हालांकि, पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) के दौरान भारत ने 3.6% की जीडीपी वृद्धि हासिल की, जो लक्ष्य से कहीं अधिक थी. भारत ने न केवल आर्थिक बल्कि कूटनीतिक रूप से भी कोरियाई युद्ध को शांत करने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement