कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार, विनीत जोशी को हटाकर सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर बड़ा बदलाव किया है. नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है.

Advertisement
नरेश पाल गंगवार का जन्म 21 अक्टूबर 1970 को हुआ था. (Credits: File Photo) नरेश पाल गंगवार का जन्म 21 अक्टूबर 1970 को हुआ था. (Credits: File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:31 AM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर बड़ा बदलाव किया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है और पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है. अब उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है.

Advertisement

बता दें, नरेश पाल गंगवार का जन्म 21 अक्टूबर 1970 को हुआ था. वे 1994 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. उन्होंने रुड़की विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक, IIT दिल्ली से कम्युनिकेशन में एमटेक और राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से इकोनॉमिक्स में एमए की डिग्री हासिल की है.

यह भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले राहुल गांधी

उन्होंने 22 अगस्त 2025 से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, नई दिल्ली के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के रूप में कार्य किया.

इससे पहले नरेश पाल गंगवार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी रहे. वे राजस्थान सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी रहे और 2010 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सौर मिशन के शुरुआती चरण में सौर ऊर्जा के विकास के लिए प्रमुख नीतियां शुरू करने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, अब नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है.

Advertisement

बता दें, सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का आंदोलन चल रहा है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच छात्रों और सरकार के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध बना हुआ है. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने समेत कई मांगों पर अड़े हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »