संसद में राम मंदिर पर पेश होगा प्रस्ताव, BJP ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में कल राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा. इसे लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है.

Advertisement
संसद में कल राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा संसद में कल राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में कल राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा. इसे लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है. बता दें कि पिछले महीने की 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य और भव्य आय़ोजन किया गया था. ये हिंदुओं के लिए 500 साल पुरानी मुराद पूरी होने जैसा था. इसे लेकर संसद में कल यानी 10 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम करीब 5 बजे 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में भाषण देंगे. बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी कर 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहने को कहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा में राम मंदिर पर दोपहर तीन बजे चर्चा शुरू होगी. जबकि लोकसभा में राम मंदिर पर बीजेपी नेता सत्यपाल सिंह, प्रताप सारंगी और संतोष पांडेय चर्चा करेंगे. राम मंदिर पर चर्चा नियम 193 के तहत होगी. चर्चा के लिए 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. राम मंदिर पर चर्चा का जवाब कोई वरिष्ठ मंत्री देगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के 'धन्यवाद प्रस्ताव' पर पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था और देश में कमजोर विपक्ष के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था. पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण में अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं होने के दावे पर विपक्ष से यह भी पूछ लिया कि कब तक विभाजन के बारे में सोचते रहेंगे? मैं देख रहा हूं, बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं. मैंने सुना है कि बहुत लोग पिछली बार भी सीट बदले, इस बार भी सीट बदलने की फिराक में हैं. एक ही प्रोडेक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान में ताला लगने की नौबत आ गई है.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है. ज्यादा से ज्यादा 100-125 दिन बाकी हैं. पूरा देश कह रहा है अबकी बार मोदी सरकार. मैं आमतौर पर आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता हूं. लेकिन मैं देख रहा हूं कि देश का मिजाज एनडीए को 400 पार कराकर रहेगा और बीजेपी को 370 सीटें अवश्य देगा. पीएम मोदी ने कहा था कि हमारा तीसरा कार्यकाल अगले 1000 सालों के लिए मजबूत नींव रखने का काम करेगा. बता दें कि 2019 में बीजेपी 436 सीट पर लड़ी थी, 303 सीटों पर जीत मिली थी. 133 सीटों पर चुनाव हार गई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »