'पार्टी सहमत नहीं लेकिन...', मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर कांग्रेस ने दिया ये जवाब

कांग्रेस ने अय्यर के बयान से पूरी तरह से बनाते हुए कहा कि पार्टी उनके बयान से पूरी तरह से असहमत हैं. कांग्रेस ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का ये वीडियो कई महीने पुराना है लेकिन बीजेपी ने इस वीडियो को अब जानबूझकर वायरल कराया है. 

Advertisement
Mani Shankar Aiyar Mani Shankar Aiyar

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2024,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान से कांग्रेस ने दूरी बना ली है. कांग्रेस का कहना है कि अय्यर ने जो कहा है, वो उनका निजी विचार है. इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

कांग्रेस ने अय्यर के बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि पार्टी उनके बयान से पूरी तरह से असहमत हैं. देश समझ रहा है कि बीजेपी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की रोजमर्रा की गलतियों और उनके डगमगाते प्रचार से ध्यान हटाने की कोशिश में इस पुराने वीडियो को वायरल कराया जा रहा है. अय्यर की ये टिप्पणियां किसी भी तरह से पार्टी का बयान नहीं है.

Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री जयशंकर का एएनआई को दिया गया पुराना वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर पुराने वीडियो का ही सवाल है तो ये एक और पुराना वीडियो है, जिसमें विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से भारत को चीन से डरने की सलाह दी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा कि इंडिया अलायंस के लोगों को ध्यान से बोलना चाहिए. मोदी इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि लोगों की बातों का बतंगढ़ बना देते हैं. लोगों के सामने भावुक हो जाते हैं इसलिए चुनावों के बीच थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. 

क्या कहा था मणिशंकर अय्यर ने?

मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम हैं.  अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं.

Advertisement

अय्यर ने कहा कि भारत को ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु हैं. मुझे ये समझ नहीं आता कि मौजूदा सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे क्योंकि वहां आतंकवाद है. ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है. वरना, पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है. ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इन बम का इस्तेमाल कर सकता है.

उन्होंने चेताते हुए कहा था कि उनके पास परमाणु बम हैं. हमारे पास भी हैं लेकिन क्या होगा अगर कोई पागल लाहौर में ये बम गिराने का फैसला कर ले. इस रेडिएशन को अमृतसर पहुंचने में आठ सेकंड भी नहीं लगेंगे. अगर हम उनकी इज्जत करेंगे तो वे शांत बने रहेंगे लेकिन अगर हम उन्हें छोटा दिखाते रहेंगे तो कोई पागल आएगा और बम गिरा देगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »