IRCTC: जन्नत ए कश्मीर टूर पैकेज में रहना-खाना फ्री! अप्रैल में करें हसीन वादियों की सैर

IRCTC ने अप्रैल 2026 में कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर के लिए 'जन्नत-ए-कश्मीर' नामक 5 रात 6 दिन का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस यात्रा में पर्यटक श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग के प्रमुख पर्यटन स्थल घूम सकेंगे.

Advertisement
Kashmir Tourism (File Photo- PTI) Kashmir Tourism (File Photo- PTI)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

अगर आप अगले महीने यानी अप्रैल 2026 में कश्मीर की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. 'जन्नत-ए-कश्मीर' नाम से लॉन्च किए जा रहे इस हवाई टूर पैकेज का संचालन 17 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा.

IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से जन्नत-ए-कश्मीर का हवाई टूर पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का है. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा.

Advertisement

जानिए इस टूर की विशेषताएं

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल एवं हाउस बोट में की गई है. यात्रा के दौरान डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन , हजरतबल दरगाह आदि का भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया

इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 68800 /-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52300/-, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 49950/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 41100/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 36800/-, बिना बेड के होगा.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

लखनऊ- 8287930911/9236391911/8287930902

कानपुर- 9415042930 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement