Weather Forecast: इन राज्यों में लू करेगी परेशान, जानें दिल्ली से यूपी तक के मौसम का पूरा हाल

Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में पारा बढ़ने वाला है. वहीं, कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने लू चलने की बात कही है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज कई राज्यों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

Advertisement
Weather Update (Representational Image) Weather Update (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम अचनाक बदल गया है. दिल्ली में बूंदाबांदी और तेज हवाओं से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं, पूर्वी भारत में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 12 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. 

Advertisement

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 10 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है. वहीं, दिल्ली में आज आसमान साफ रहने के आसार है. आनेवाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. वहीं, 12 मार्च से दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं. 

Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. आनेवाले दिनों में गाजियाबाद में भी तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है. 

Advertisement

हीटवेव पर क्या है अपडेट? 
मौसम विभाग की मानें तो आज कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में लू चल सकती है. अगर तापमान की बात करें तो गोवा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है. 

इन राज्यों में बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. वहीं, पूर्वी असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »