असम: हिमंता कैबिनेट का विस्तार आज, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

शुक्रवार, 5 जून को असम सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. इसमें तीन नए चेहरों को शामिल किया जाएगा. कैबिनेट विस्तार की जानकारी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दी है.

Advertisement
12 मई को चार मंत्रियों ने शपथ ली थी. (File Photo: PTI) 12 मई को चार मंत्रियों ने शपथ ली थी. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

असम में शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की है. इस विस्तार में तीन नए चेहरों समेत कुल 12 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जिसके बाद असम मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 सदस्य हो जाएंगे.

बता दें, इससे पहले 12 मई को चार मंत्रियों ने शपथ ली थी. हालांकि, कैबिनेट विस्तार के बाद भी दो पद रिक्त रहेंगे.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, असम मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों के रूप में अश्विनी राय सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बरगोहाई को शामिल किया जाएगा, जो सभी बीजेपी से हैं. इसके साथ ही एजीपी के केशव महंत, जो पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, उनको भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी.

वहीं, पिछली विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी का नाम भी नए मंत्रियों की सूची में शामिल है.

दोपहर 12:45 पर होगी शपथ

असम के मुख्यमंत्री ने हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि असम विधानसभा के सदस्य 5 जून 2026 को दोपहर 12:45 बजे असम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे.'
 

बता दें, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इससे पहले शपथ लेने वाले मंत्रियों में एजीपी के अतुल बोरा, बीपीएफ के चरण बोरो और बीजेपी के अजंता नियोग व रामेश्वर तेली शामिल हैं. नए मंत्रिमंडल में बीजेपी के 13 मंत्री, एजीपी के दो और बीपीएफ का एक मंत्री होगा.

Advertisement

अजंता नियोग और नीलिमा देवी मंत्रिमंडल की दो महिला मंत्री होंगी. पिछली सरकार की तरह इस बार भी महिला मंत्रियों की संख्या दो ही रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »