Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 दिसंबर 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन भाजपा वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक कुत्ता भी नही मरा. वहीं, प्रयागराज के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सोमवार को भारी बवाल हुआ है, जिसमें आधा दर्जन छात्र घायल हैं. छात्रों और गार्डों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले हैं.

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन भाजपा वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक कुत्ता भी नही मरा. वहीं, प्रयागराज के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सोमवार को भारी बवाल हुआ है, जिसमें आधा दर्जन छात्र घायल हैं. छात्रों और गार्डों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले हैं. उधर, Elon Musk जल्द Twitter छोड़ सकते हैं. इसके लिए मस्क ने एक पोल करवाया था. इसमें ज्यादातर लोगों ने उनको ट्विटर छोड़ने के लिए कहा है. पढ़िए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें..

Advertisement

'आजादी की लड़ाई में आपके गुट से कुत्ते तक ने जान नहीं दी', BJP पर खड़गे का विवादित बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन भाजपा वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक कुत्ता भी नही मरा. बयान में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी. हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या किसी ने कोई क़ुर्बानी दी है? अब मल्लिकार्जुन खड़गे सिर्फ यहीं पर नहीं रुके. उनकी तरफ से राहुल गांधी के बयान का भी बचाव किया गया और सरकार पर कई तरह के सवाल उठा दिए गए.
 

Advertisement

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, छात्रों और गार्ड के बीच भिड़ंत, कैंपस में फायरिंग

प्रयागराज के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सोमवार को भारी बवाल हुआ है, जिसमें आधा दर्जन छात्र घायल हैं. छात्रों और गार्डों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले हैं. छात्रों ने सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. इस बवाल के दौरान पूर्व छात्र विवेकानंद पाठक समेत कई छात्र घायल हो गए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है. 
 

'हमारी सेना ये डिजर्व नहीं करती...', राहुल गांधी के 'पिटाई' वाले बयान से नाराज विदेश मंत्री जयशंकर

भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. तवांग में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते फिर तल्ख हो गए हैं. इन तल्ख रिश्तों के साथ बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. ऐसा ही एक बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से दिया गया जिस पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है. उन्होंने सेना के जवानों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल कर दिया था. अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस विवाद पर लोकसभा में जवाब दिया है.

'चीन से सीमा विवाद पर सच छुपा रही सरकार, संसद में होनी चाहिए चर्चा', ओवैसी की केंद्र से मांग

9 दिसंबर को अरुणाचल के तवांग क्षेत्र में हुई झड़प के बाद विपक्षी नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. सोमवार को ही AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरने की कोशिश की. ओवैसी ने कहा कि चीन के मुद्दे पर हमने बफर जोन बनाने की गलती की है. ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार पारदर्शी नहीं है, वो आधा सच कहते हैं. वे भ्रामक तथ्य बताते हैं. 
 

Advertisement

खिलाफ गया Twitter पोल, वादे के मुताबिक अब CEO का पद छोड़ेंगे Elon Musk?


Elon Musk जल्द Twitter छोड़ सकते हैं. इसके लिए मस्क ने एक पोल करवाया था. इसमें ज्यादातर लोगों ने उनको ट्विटर छोड़ने के लिए कहा है. Elon Musk ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से वो लगातार इसमें बदलाव कर रहे हैं. उनके ट्विटर बॉस बनने के बाद कई लोगों ने विरोध में प्लेटफॉर्म भी छोड़ दिया है.  लगता है वो खुद ट्विटर हेड का पद छोड़ सकते हैं. उन्होंने आज सुबह एक पोल का आयोजन किया था. इसमें उन्होंने यूजर्स से राय मांगी थी क्या उन्हें ट्विटर हेड का पद छो़ड़ देना चाहिए. इस पोल का फाइनल रिजल्ट आ चुका है. 12 घंटे तक चले इस पोल में 57.5% लोगों ने उनको ट्विटर हेड का पद छोड़ने के लिए कहा है. जबकि 42.5% ने लोगों ने कहा कि उनको इस पद पर बने रहना चाहिए. इस पोल पर 17 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने वोट किया है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement