ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका उसके तेल ठिकानों पर हमला करेगा तो वह अमेरिका से जुड़ी तेल सुविधाओं को राख का ढेर बना देगा. वहीं, पीएम मोदी ने शनिवार को असम में 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.
ईरान की बड़ी धमकी... अमेरिका से जुड़े तेल डिपो को 'राख के ढेर' में बदल देंगे
ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका उसके तेल ठिकानों पर हमला करेगा तो वह अमेरिका से जुड़ी तेल सुविधाओं को राख का ढेर बना देगा. दूसरी तरफ अमेरिका ने कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बाधित हुई तो ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप को तबाह कर देंगे. इस युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 40% से अधिक बढ़ गई हैं.
'कांग्रेस हार की सेंचुरी मारने वाली है...', असम में बोले PM मोदी, राज्य को दी 47,600 करोड़ की सौगात
पीएम मोदी ने असम में 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने सिलचर में नॉर्थ-ईस्ट के पहले ग्रीनफील्ड 4-लेन हाई-स्पीड शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर और असम माला 3.0 परियोजना सहित कई योजनाओं की नींव रखी. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया.
'तालिबान ने रेड लाइन क्रॉस की...' , तालिबान के ड्रोन हमलों से भड़के पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने इस्लामाबाद और अन्य नागरिक इलाकों पर हुए अफ़गानिस्तान के ड्रोन हमलों की पुष्टि करते हुए इसकी कड़ी निंदा की ही है. राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तालिबान ने 'रेड लाइन' क्रॉस कर दी है. बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा.
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
देश की राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने IIT मद्रास के साथ MoU पर साइन किया है. इस समझौते के तहत ऐसे खास सतह विकसित करने और उनका रिसर्च किया जाएगा जो हवा में मौजूद धुंध और प्रदूषण के कण को सोखने में मदद कर सके. अगर रिज़ल्ट अच्छे आते हैं, तो भविष्य में इसे शहर के और हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है.
UP बोर्ड ने मार्कशीट में एड किए नए फीचर, अब न फटेगी न भीगने पर होगी खराब
यूपी बोर्ड ने10वीं और 12वीं की मार्कशीट में कई बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है. छात्रों को अब जो मार्कशीट दी जाएगी वह पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ होगी. इसके साथ ही नई मार्कशीट में 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस होगी. बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव फर्ज़ी मार्कशीट बनाने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए किए गए हैं.
तमिलनाडु: LPG संकट पर स्टालिन का एक्शन, रेस्तरां-होटलों को बिजली पर सब्सिडी देगी सरकार
तमिलनाडु सरकार ने LPG की कमी को देखते हुए रेस्तरां और होटलों को बिजली का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार ने बिजली के चूल्हों का इस्तेमाल करने वाले रेस्तरां और क्लाउड किचन को अतिरिक्त बिजली खपत पर ₹2 प्रति यूनिट की सब्सिडी देने का फैसला किया है. ये सब्सिडी तब तक मिलेगी जब तक कमर्शियल LPG पर पाबंदियां जारी रहेंगी.
पहले अकल्पनीय नतीजों की चेतावनी, फिर फायर की 10 बैलेस्टिक मिसाइलें... नॉर्थ कोरिया ने US को ललकारा!
ईरान जंग के बीच उत्तर कोरिया ने समंदर की ओर 10 बैलेस्टिक मिसाइल फायर किए हैं. समंदर के किनारे ही उत्तर कोरिया और जापान स्थित है. उत्तर कोरिया की ओर से यह कदम तब उठाया गया है जब उत्तर कोरिया के 18 हजार सैनिक अमेरिकी सैनिकों के साथ युद्ध अभ्यास कर रहे हैं. उत्तर कोरिया के इस कदम को जंग भड़काने वाली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.
IPL खेलने के लिए PSL छोड़ा... ब्लेसिंग मुजारबानी के फैसले से तिलमिलाया पीसीबी, लीगल एक्शन की दी धमकी
IPL 2026 में शामिल होने के लिए ज़िम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है. जियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी मुज़ारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. KKR ने मुस्ताफिज़ुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुज़ारबानी को टीम में शामिल किया है.
Harshit Rana: कोलकाता नाइटराइडर्स को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर!
IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी. वह रनअप पूरा नहीं कर पा रहे थे और एक ही ओवर में दो बार ऐसा देखने को मिला. KKR ने अभी तक हर्षित के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई फैसला नहीं किया है.
Instagram की प्राइवेसी खत्म! Meta ने कर दिया बड़ा ऐलान, हटने वाला है एंड टू एंड एन्क्रिप्शन
Meta ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट फीचर 8 मई 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा. यानी इस तारीख के बाद इंस्टाग्राम के DM में यह सुरक्षा फीचर उपलब्ध नहीं होगा. एंड टू एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी तकनीक होती है जिसमें मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई भी तीसरा व्यक्ति उसे पढ़ नहीं सकता.
aajtak.in