UP बोर्ड ने मार्कशीट में एड किए नए फीचर, अब न फटेगी न भीगने पर होगी खराब 

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी हैं. अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. इस दौरान बोर्ड मार्कशीट में बड़ा बदलाव करने को तैयार है. बोर्ड की मार्कशीट में 16 तरह के सिक्योरिटी फीचर एड किए गए हैं. 

Advertisement
यूपी बोर्ड मार्कशीट में बड़ा बदलाव करने को तैयार है.  (Photo: Pexels ) यूपी बोर्ड मार्कशीट में बड़ा बदलाव करने को तैयार है. (Photo: Pexels )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी हैं. अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. यपी बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में कई बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है. छात्रों को अब जो मार्कशीट दी जाएगी वह पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ होगी. इसके साथ ही नई मार्कशीट में 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस होगी. बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए किए गए हैं. 

Advertisement

नई मार्कशीट में कई ऐसे आधुनिक सुरक्षा फीचर एड किए गए हैं जिससे उसकी नकल करना लगभग नामुमकिन है. 

16 अलग- अलग बदलावों से लैस 

इस बार बोर्ड की मार्कशीट में करीब 16 नए तरीके के फीचर एड करेगा. इसमें कुछ फीचर आपको सामने से देखने में समझ आ जाएंगे जबकि कुछ ऐसे फीचर भी होंगे जिनकी पहचान करने में आपको उपकरणों की जरूरत होगी. 

होलोग्राम और सिक्योरिटी कोड शामिल 

इस साल जारी होने वाली नई मार्कशीट में होलोग्राम और सिक्योरिटी कोड को भी शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग जैसी टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अगर नकल करने की कोशिश करता है तो, रिजल्ट में लगे सिक्योरिटी चिन्हों से उनकी पहचान आसानी से हो सकती है. इसके साथ ही मार्कशीट की शेप में भी बदलाव किया जाएगा. अब इसे A-4 साइज में तैयार किया जाएगा. 

Advertisement

पानी में नहीं होगा खराब 

बोर्ड ने इस बार मार्कशीट पर ध्यान देते हुए इसकी मजबूती पर भी फोकस किया है. इसे ऐसे तैयार किया जा रहा है जिससे वह आसानी से फटे नहीं. साथ ही वॉटरप्रूफ भी बानाया जा रहा है. अगर किसी वजह से मार्कशीट पर पानी गिर भी जाए, तो वह खराब नहीं होगा. 

इन बदलावों को भी किया गया एड 

  • यूपी बोर्ड की मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग को किया जाएगा एड. 
  • होलोग्राम सुरक्षा होगी. 
  • मार्कशीट में लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर होंगे.
  • नई मार्कशीट नॉन-टीयर एबल होगी. 
  • मार्कशीट को कोई फाड़ नहीं सकता. 
  • मार्कशीट पूरी से वाटरप्रूफ होगी.  
  • मार्कशीट पूरी तरह से ओवरराइटिंग प्रूफ होगी. 
  • नई मार्कशीट का साइज A-4 होगा. 
  • यह नॉन-डिग्रेडेबल होगी और किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी. 
  • इस पर वाटर मार्क और रेनबो बना होगा. 

कब आएगा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आने की संभावना जताई जा रही है. पिछले साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने के 10 से 15 दिन बाद रिजल्ट जारी किया जाता है. इस साल 18 मार्च से कॉपी चेकिंग शुरू होगी, जो 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी जिसके 10 से 15 दिन बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा.    

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement