महाराष्ट्र के नागपुर में एक दर्दनाक हादसे में इमारत का हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. गीतांजलि टॉकीज के पास मृतक जो अपनी दोपहिया गाड़ी की सर्विसिंग कराने दुकान पर पहुंचा था. इसी दौरान इमारत का बाहरी हिस्सा ऊपर से गिर गया. हादसे में एक कार समेत कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.