जिस प्रेमी की लाश से शादी की थी, अब उसका घर भी छोड़ना पड़ा... आंचल ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

महाराष्ट्र के नांदेड की आंचल ममीदवार, जिसने अपने प्रेमी सक्षम टाटे की हत्या के बाद उसकी लाश से प्रतीकात्मक शादी की थी, अब उसके घर से निकल गई है. आंचल का आरोप है कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जबकि शिकायत के बावजूद उसकी बात पर भरोसा नहीं किया गया. हालांकि उसने कहा कि सक्षम के लिए उसका प्यार आज भी पहले जैसा ही है.

Advertisement
लड़की के पिता और भाइयों पर लगा था हत्या का आरोप. (File Photo: ITG) लड़की के पिता और भाइयों पर लगा था हत्या का आरोप. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नांदेड़,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

प्यार की वह कहानी, जिसने पिछले साल पूरे देश को झकझोर दिया था, अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र के नांदेड की आंचल ममीदवार, जिसने अपने प्रेमी सक्षम टाटे की हत्या के बाद उसकी लाश से शादी कर ली थी, अब उसके घर से भी निकल गई है. आंचल का आरोप है कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. जब उसने इसकी शिकायत की, तो किसी ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, मीडिया से बातचीत में आंचल ने कहा कि हाल ही में उसे मजबूर होकर सक्षम का घर छोड़ना पड़ा. उसने दावा किया कि परिवार के एक सदस्य के व्यवहार से वह परेशान थी. उसने इस बारे में सक्षम के माता-पिता को बताया, लेकिन उन्होंने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया. इसके बाद उसने वहां से जाने का फैसला किया.

आंचल ने बताया कि वह पुलिस की अनुमति से घर से निकली और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अपनी दादी के घर पहुंची. सक्षम की हत्या के बाद से ही उसे पुलिस सिक्योरिटी मिली थी. हालांकि घर छोड़ने के बावजूद आंचल का कहना है कि सक्षम के लिए उसका प्यार आज भी वैसा ही है जैसा पहले था.

यह वही आंचल है, जिसकी लव स्टोरी ने पूरे देश को भावुक कर दिया था. दरअसल, नांदेड में 27 नवंबर 2025 को 20 साल के सक्षम टाटे की हत्या कर दी गई थी. आरोप आंचल के पिता और भाइयों पर लगा था. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अलग-अलग जातियों से थे और आंचल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था.

Advertisement

सक्षम के परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में आंचल के परिवार ने रिश्ते को स्वीकार करने का दिखावा किया था. सक्षम के बर्थडे पर उसके दोस्त जहां गुलदस्ते लेकर पहुंचे थे, वहीं आंचल के परिवार की ओर से उसे कांटों वाला गुलाब का पौधा दिया गया. बाद में आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने कांटे इसलिए दिए थे, क्योंकि वे अपनी जिंदगी से एक 'कांटा' हटाना चाहते थे.

यह भी पढ़ें: 'मैं उसकी पत्नी हूं, "'मैं उसकी पत्नी हूं, हमेशा रहूंगी', भाई ने प्रेमी की हत्या की, बहन ने लाश से कर ली शादी, अजब प्रेम की गजब कहानी

हत्या वाले दिन सक्षम अपने दोस्तों के साथ पुराने गंज इलाके में मौजूद था. आरोप है कि तभी आंचल का भाई वहां पहुंचा. दोनों के बीच कहासुनी हुई. आरोपियों ने पहले सक्षम को गोली मारी, जो उसकी पसलियों में लगी. इसके बाद उसके सिर पर टाइल से हमला किया गया. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सक्षम की हत्या के बाद आंचल ने अपने प्रेमी की लाश के साथ प्रतीकात्मक शादी कर ली थी. उसने कहा था कि उनका प्यार किसी जाति, धमकी या सामाजिक दबाव से छोटा नहीं है. उसके मुताबिक, सक्षम भले ही इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उनका रिश्ता हमेशा जीवित रहेगा. उस समय आंचल सक्षम के परिवार के साथ रहने चली गई थी.  फिलहाल आंचल अपनी दादी के घर पहुंच गई है. दूसरी ओर, सक्षम के परिवार की तरफ से उसके आरोपों पर तत्काल कोई बयान सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »