महाराष्ट्र: अमरावती के राणीगांव घाट पर भीषण हादसा, खाई में गिरी पिकअप वैन, 5 की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है, जहां धारणी-रानीगांव घाट मार्ग पर एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Advertisement
अमरावती के रानीगांव में सड़क हादसा. (Photo: Representational) अमरावती के रानीगांव में सड़क हादसा. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • अमरावती,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

अमरावती के राणीगांव घाट मार्ग पर एक पिकअप वैन के गहरी खाई में गिरने से  पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए धारणी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी देते हुए कहा कि धारणी के राणीगांव घाट मार्ग पर सोमवार को एक पिकअप वैन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घालयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया.

मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शिवाझरी से लगभग दो किलोमीटर आगे रानीगांव घाट के पास हुआ है. जहां ये हादसा हुआ, वहां रास्ता काफी संकरा है और खाई की गहराई बहुत ज्यादा है. इस वजह से बचाव दल को घायलों तक पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. खाई से लोगों को निकालने के लिए स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, लेकिन युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव कार्य के कारण घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया.

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही थानेदार चव्हाण में घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस को जांच का निर्देश दिया. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पिकअप वैन में कुल कितने लोग सवार थे और वाहन के अनियंत्रित होने की मुख्य वजह क्या थी. मृतकों और घायलों की शिनाख्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement