बॉस के साथ अफेयर और ब्रेकअप? नामी होटल में अकाउंटेंट युवती की मौत, नेता के नाम पर बुक कमरे में मिली लाश

महाराष्ट्र के अंबरनाथ स्थित एक फेमस होटल में हुई युवती की मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. S-3 Park होटल के कमरे में मिली लाश और उससे जुड़े राजनीतिक कनेक्शन ने इस मामले को बेहद पेचीदा और रहस्यमयी बना दिया है.

Advertisement
ऑफिस बॉस के साथ होटल पहुंची थी सिमरन.(Photo:Screengrab) ऑफिस बॉस के साथ होटल पहुंची थी सिमरन.(Photo:Screengrab)

मिथिलेश गुप्ता

  • अंबरनाथ (ठाणे),
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

महाराष्ट्र के अंबरनाथ के S-3 पार्क नामक एक नामी होटल में एक युवती के सुसाइड का मामला सामने आया है. होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक युवती की पहचान सिमरन पाटिल के रूप में हुई है, जो अंबरनाथ स्थित ग्लोब बिजनेस पार्क में एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत थी.

Advertisement

सिमरन का अपने ऑफिस के बॉस के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था. हालांकि, करीब दो महीने पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था. घटना वाले दिन सिमरन ने अपने बॉस से आखिरी बार मिलने की इच्छा जताई थी, इसके बाद वह उसे अंबरनाथ के इस होटल में लेकर आया. 

कुछ समय बाद वह काम का हवाला देकर वहां से चला गया और वापस आने की बात कही. सिमरन उसके लौटने का इंतजार करती रही, इस दौरान उसने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किए तो इसी वजह से सिमरन के डिप्रेशन में जाने और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

बॉस पर शक की सुई

बाद में जब बॉस वापस लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. होटल स्टाफ की मदद से दरवाजा खोला गया, तब सिमरन का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

राजनीतिक कनेक्शन ने बढ़ाया रहस्य 

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आ रही है कि होटल का कमरा शहर के एक राजनीतिक व्यक्ति के नाम पर बुक किया गया था. इससे मामले ने और भी रहस्यमय मोड़ ले लिया है और उस व्यक्ति की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. देखें VIDEO:- 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया, साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत एकत्र किए हैं.

फिलहाल यह आत्महत्या है या फिर हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है, इसकी जांच पुलिस हर एंगल से कर रही है. होटल बुकिंग, कॉल डिटेल्स और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है. उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का सच सामने आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement