जम्मू-कश्मीर के गुरेज की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जहां बादल फटने से भारी तबाही हुई है. बादल फटने के बाद कई गांवों में मलबा भर गया और काफी नुकसान हुआ है. पहाड़ों की तरफ से अचानक पूरा मलबा गांव की आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने लगा और चीख-पुकार मच गई. आप तस्वीरों में कुदरत के क्रोध की हाहाकारी तस्वीरें भी देख सकते हैं और घबराए हुए लोगों के चीखने की आवाजें भी सुन सकते हैं.