दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. ये स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वहीं राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Advertisement
DMRC ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. (Photo: Social Media) DMRC ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:53 AM IST

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है. इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि आज भी कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. ये स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Advertisement

ये 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वहीं, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

बता दें, गुरुवार को भी सेंट्रल दिल्ली यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. पुलिस की ओर से कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने के बाद और 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.

Advertisement

यात्रियों ने बताया कि मेट्रो बंद होने के चलते उनके सफर में कम से कम 40 से 45 मिनट अधिक लग गए. शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद स्थिति और बिगड़ गई थी. बसों में भारी भीड़ देखने को मिली, सार्वजनिक परिवहन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबे रास्तों का प्रयोग करना पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »