दिल्ली में आवारा पशु का आतंक... बीजेपी पार्षद पर हमला, गंभीर रूप से घायल

पूर्वी दिल्ली के मंडावली वॉर्ड से बीजेपी पार्षद शशि चंदना पर आवारा जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई. यह घटना 24 जून को मंदिर से लौटते समय हुई. उनका इलाज निर्माण विहार के एक नर्सिंग होम में चल रहा है.

Advertisement
आवारा मवेशियों के हमले ने फिर दिल्ली में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए (Photo: Facebook/@mahi.dedha.374) आवारा मवेशियों के हमले ने फिर दिल्ली में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए (Photo: Facebook/@mahi.dedha.374)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:01 AM IST

पूर्वी दिल्ली में बीजेपी पार्षद शशि चंदना पर आवारा जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज पूर्वी दिल्ली में चल रहा है.

मंडावली वॉर्ड से एमसीडी पार्षद और बीजेपी नेता शशि चंदना को बुधवार को एक आवारा जानवर ने हमला कर दिया. यह घटना 24 जून को सुबह करीब 10 बजे हुई, जब वह अपने इलाके में एक मंदिर से वापस लौट रही थीं. 

Advertisement

शशि चंदना ने समाचार एजेंसी पीटीआई को फोन पर बताया कि जानवर सामने से दौड़ता हुआ आया और उन्हें हवा में उछाल दिया. इससे उनका सिर सड़क पर लगा और उन्हें और भी चोटें आईं. उन्होंने कहा कि इलाके में आवारा जानवरों को लेकर उन्होंने एमसीडी में कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई.

शशि चंदना के पति मोहन चंदना ने बताया कि उनका इलाज पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा है और डॉक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने बताया कि चंदना की पसलियों में भी चोट आई है. 

यह भी पढ़ें: 'मम्मी, "'मम्मी, ओ मम्मी बचाओ...' बच्चा चीख रहा था, आवारा गाय दौड़ा-दौड़ाकर कुचलती रही, दहला देगा Video

डॉक्टरों ने सारी जांच कर ली है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह पता चलेगा कि चोट कितनी गंभीर है. 

Advertisement

मोहन चंदना ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में कई लोग गैरकानूनी तरीके से डेयरी चलाते हैं और दूध निकालने के बाद जानवरों को सड़क पर ही छोड़ देते हैं. यह घटना ऐसे समय आई है जब दिल्ली में आवारा जानवरों की समस्या लगातार बढ़ रही है और नगर निगम इस पर काबू करने की कोशिश कर रहा है. 

आंकड़ों के मुताबिक 2024-25 में एमसीडी ने 13,780 आवारा जानवर पकड़े थे, जबकि 2025-26 में यह संख्या 13,432 रही. इस साल मई तक 2,121 जानवर पकड़े जा चुके हैं. इसके अलावा बंदरों को लेकर भी शिकायतें मिलती रहती हैं. 2024-25 में 1,483 और 2025-26 में 1,639 बंदर पकड़े गए, जबकि इस साल मई तक 389 बंदर पकड़े गए हैं. 

दिल्ली के कई इलाकों में आवारा जानवरों को लेकर लोग लगातार सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक की समस्या की शिकायत करते रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »