झारखंड नतीजों के बाद JDU बोली- अटल जी से गठबंधन धर्म सीखे BJP

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, अटल जी का कल जन्मदिन है. उनसे गठबंधन धर्म सीखें. झारखंड के नतीजे ने बता दिया सियासत में कोई बड़ा भाई छोटा भाई नहीं होता.

Advertisement
जेडीयू नेता केसी त्यागी की फाइल फोटो जेडीयू नेता केसी त्यागी की फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

झारखंड चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में उथल-पुथल मचा दिया है. इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को गठबंधन धर्म सीखने को कहा है. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, 'अटल जी का कल जन्मदिन है. उनसे गठबंधन धर्म सीखें. झारखंड के नतीजे ने बता दिया सियासत में कोई बड़ा भाई छोटा भाई नहीं होता.'

Advertisement

हार पर मंथन शुरू

बता दें, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है. इस बार विधानसभा चुनाव में हार की वजहों को लेकर पार्टी में मंथन शुरू हो गई है. दूसरी तरफ, विश्लेषकों को यह आंकड़े भी चौंका रहे हैं कि 2014 के मुकाबले इस बार करीब 2 फीसदी ज्यादा वोट हासिल करने के बाद भी बीजेपी हार गई है और उसे 12 सीटें कम मिली हैं.

राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30, कांग्रेस को 16, बीजेपी को 25, जेवीएम को 3, आजसू को 2 और आरजेडी को 1 सीट हासिल हुई है. हालांकि जेडीयू इस चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई. बिहार में बीजेपी की सहयोगी रही जेडीयू का कोई गठबंधन नहीं था. बीजेपी के पूर्व सहयोगी लोजपा और आजसू ने भी अलग अलग चूनाव लड़ा था.

Advertisement

बीजेपी की हार से JDU खुश?

झारखंड में बीजेपी की हार से बिहार में जेडीयू के चेहरे पर चमक बढ़ गई है. भले ही उसकी भी लुटिया झारखंड में डूब गई हो, लेकिन बीजेपी के कुछ फैसलों पर बिहार के मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए थे, वो सही साबित हुए.

रघुवर दास जब 2014 में झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे, तब नीतीश कुमार ने इसे सही फैसला नहीं ठहराया था. उस समय नीतीश कुमार बीजेपी के विरोध में थे, लेकिन बीजेपी के फैसले पर तब उन्होंने कहा था कि एक गैर-आदिवासी को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाना राजनैतिक रूप से सही फैसला नही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »