छोटी उम्र में एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, बनी थी हीरोइन, संचिता उगले की मौत ने किया हैरान

संचिता उगले ने महज 22 साल की उम्र में सुसाइड करके सबको हक्का-बक्का कर दिया है. उनकी प्रोफेशनल लाइफ दिखने में काफी सही चल रही थी. वो बहुत कम उम्र में हीरोइन बन गई थीं. एक्टिंग के लिए वो पढ़ाई तक छोड़ चुकी थीं.

Advertisement
संचिता उगाले ने किया सुसाइड (Photo: Instagram/sanchita_ugale) संचिता उगाले ने किया सुसाइड (Photo: Instagram/sanchita_ugale)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

टीवी इंडस्ट्री के लिए 14 जून की तारीख काफी दर्दनाक साबित हुई. सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. उनकी उम्र महज 22 साल थी. संचिता के चले जाने से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है. 

संचिता उगले का यूं चले जाना सबको काफी हैरान कर गया है. इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी जो पोस्ट थी, उसमें वो काफी खुश नजर आ रही थीं. कहीं से भी ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल लग रहा था कि वो किसी परेशानी में हैं या दुखी हैं. फैंस उनकी लास्ट पोस्ट में उन्हें भावपूर्वक श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं. 

Advertisement

एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई

संचिता की आखिरी इंस्टा पोस्ट के अलावा एक और पोस्ट सुर्खियों में है, जिसमें वो अपनी जर्नी के बारे में बताती हैं. एक्ट्रेस ने अपने बचपन और अभी को लेकर एक ट्रांसिशन वीडियो डाला. इसमें वो बचपन में एक सब्जी बेचने वाली बनी हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है- पढ़ाई लिखाई छोड़कर एक्टिंग ट्राई करके क्या ही हो जाएगा? जिसके बाद लिखकर आता है कि वो हीरोइन बन गई हैं. उन्हें अलग-अलग टीवी शोज, ऐड्स और फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है. वो विक्की कौशल की फिल्म छावा के प्रीमियर पर भी नजर आईं, जहां पैप्स ने उनके फोटोज खींचे.

फैंस के बीच संचिता के इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था. उन्होंने ये पोस्ट नवंबर 2025 में की थी, जिसकी अब चर्चा तेज हो गई है. इस पोस्ट के कैप्शन में भी संचिता ने खुद के लिए कुछ लिखा. उन्होंने कहा कि जिस छोटी संचिता ने बहुत कुछ सहा और देखा, उसपर बड़ी संचिता को बहुत गर्व है. उनका लिया हर फैसला सही था, जिसका उन्हें कोई मलाल नहीं है. वो अब हीरोइन बन चुकी हैं. 

Advertisement

आउटसाइडर होने का था मलाल

संचिता उगले को वैसे फिल्मों में आउटसाइडर होने का मलाल भी था. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में रोल पाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था. वो मानती थीं कि इंडस्ट्री से बाहर का होने के कारण (आउटसाइडर) उन्हें वो मौके नहीं मिल पा रहे थे, जिनकी वो हकदार थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »