गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद दोबारा प्यार की तलाश में आकांक्षा? दिया जवाब

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप सीजन 2 में दूसरी बार प्यार करने पर बात की है. जबसे उन्होंने खुद पति से तलाक की बात कंफर्म की है, इसके बाद से उनसे ऐसा सवाल किया जा रहा है. आकांक्षा ने इसका जवाब भी दिया है.

Advertisement
अलग होंगे गौरव-अकांक्षा (Photo Credit: Instagram/@gauravkhannaofficial) अलग होंगे गौरव-अकांक्षा (Photo Credit: Instagram/@gauravkhannaofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

टीवी एक्टर गौरव खन्ना इस समय सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 पर अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं. दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इस बात से हर किसी को बड़ा धक्का लगा है. इंटरनेट पर लोग उनके तलाक की बातों पर अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. 

Advertisement

गौरव और आकांक्षा सोशल मीडिया पर एक हैप्पी कपल की तरह दिखते थे. जब एक्टर बिग बॉस 19 में थे, तब उनकी पत्नी शो पर आई थीं और उन्होंने गौरव पर प्यार भी लुटाया था. गौरव खन्ना ने हमेशा अपनी पत्नी के लिए प्यार जाहिर किया. मगर अब इस खुलासे ने लॉकअप शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हैरानी में डाल दिया है. 

दूसरी बार प्यार पर बोलीं आकांक्षा

शो के हालिया एपिसोड में आकांक्षा को श्रेया कालरा संग इस मुद्दे पर अकेले में बातचीत करते भी देखा गया. तब श्रेया ने आकांक्षा से एक सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या अब तलाक के बाद वो दोबारा प्यार की तलाश में निकलेंगी? इसपर आकांक्षा ने काफी देर तक सोचकर जवाब दिया- मुझे नहीं पता...फिलहाल इस मोमेंट तो नहीं. मैं अभी अपना फ्री टाइम एंजॉय करना चाहती हूं. 

Advertisement

'मेरी शादी तब हुई थी जब मैं काफी यंग थी, 24 की उम्र में शादी हो चुकी थी. तो मैंने इतना कुछ लाइफ में एक्सप्लोर नहीं किया. अब 10 साल तक इतने अच्छे रिश्ते में रहने के बाद, मेरे पास बाकी चीजों को देखने का फ्री टाइम होगा. तो इसलिए मैं किसी दूसरी चीज में खुद को नहीं डालना चाहूंगी.'

कब हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी?

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में लव मैरिज की थी. इतने सालों में उनका कोई बच्चा नहीं हुआ था. गौरव ने कई बार पिता बनने की अपनी इच्छा जाहिर की, मगर आकांक्षा मां बनने के लिए रेडी नहीं हुईं. बिग बॉस 19 में भी ये मुद्दा काफी उठा, जिसपर गौरव ने कहा था कि जो उनकी पत्नी चाहेंगी वो वही करेंगे. एक्टर ने तब साफ कहा था कि वो अपनी पत्नी से प्यार करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »