'अंगूरी भाभी' के पति को ये काम लगता है मुश्किल, किया खुलासा

सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के पति का रोल निभाकर रोहिताश गौड़ कोघर-घर में पॉपुलैरिटी मिली है.

Advertisement
'भाबी जी घर पर हैं' का पोस्टर 'भाबी जी घर पर हैं' का पोस्टर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

&TV के हिट शो 'भाबीजी घर पर हैं' के मनमोहन तिवारी यानि रोहिताश गौड़ ने बताया कि उन्हें कौन सा काम सबसे मुश्किल लगता है. एक्टर का कहना है कि खाना पकाने में वे पत्नी की मदद करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन यह काम उन्हें मुश्किल लगता है.

रोहिताश गौड़ ने कहा, "शूटिंग से मुझे जब भी समय मिलता है, मैं खाना बनाने में रेखा (पत्नी) की मदद करता हूं. यह एक मुश्किल काम है. लेकिन ऐसा करके मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिलता है जो बिजी होने के कारण अक्सर नहीं मिल पाता है".

Advertisement

बता दें, रोहिताश ने 40 नए उत्पादों को लॉन्च करने की योजना बना रहे होम प्रोडक्ट्स निर्माता ब्रांड 'बाल्ट्रा' के एड में काम किया है. इसपर उन्होंने कहा, "महिलाएं जीवन में कई भूमिकाएं निभाती हैं और ऐसा करते समय बिना किसी स्वार्थ के अपने परिवार की सेवा करते हुए वे अपनी सहूलियत और स्वास्थ्य की परवाह नहीं करतीं. मैं खुश हूं कि 'बाल्ट्रा होम एप्लाएंसेस' ने यह समझा है."

रोहिताश ने कहा, "लोगों को अपनी-अपनी पत्नी, मां और बहनों को सहयोग देने के लिए प्रेरित कर मैं खुशी महसूस कर रहा हूं". सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के पति का रोल निभाकर उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली है. ये कॉमेडी शो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »