Advertisement

टीवी

तलाकशुदा-एक बेटी की मां ने 8 साल छोटे हीरो से की शादी, रिश्ते के खिलाफ थे सास-ससुर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस तनाज ईरानी की पहली शादी थिएटर आर्टिस्ट फरीद करीम से हुई थी. फरीद मुस्लिम थे और तनाज से 18 साल बड़े थे. लेकिन 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है, जो तनाज के साथ रहती है. 

  • 2/9

तलाक के बाद तनाज ने प्यार को दूसरा मौका दिया. उन्होंने 2007 में एक्टर बख्तियार से दूसरी शादी रचाई. खास बात ये है कि तनाज बख्तियार से 8 साल बड़ी हैं. 
 

  • 3/9

Hauterrfly संग बातचीत में तनाज ने बख्तियार संग अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई थी. 

Advertisement
  • 4/9

तनाज बोलीं- बख्तियार और मैं एक रियलिटी शो में मिले थे. वो लगातार मेरी खिंचाई करते थे. सच कहूं तो उस समय मुझे लगा था कि वो दुनिया के सबसे बुरे इंसान हैं. उन्होंने मेरे साथ एक प्रैंक किया था और यहां तक कि मुझे रुला भी दिया था. 
 

  • 5/9

'मैंने उनसे कहा था- आप कितने बुरे और रूड इंसान हैं. मैं आपसे कभी दोबारा बात नहीं करूंगी.  बाद में 'फेम गुरुकुल' के दौरान उन्होंने मुझसे कई बार माफी मांगी, लेकिन मैं फिर भी उनसे बात नहीं करना चाहती थी. मगर धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं.'

  • 6/9

'लगातार गाने और खांसने की वजह से अक्सर उनका गला खराब रहता था, इसलिए मैंने उन्हें हल्दी, अदरक और शहद जैसे घरेलू नुस्खे देने शुरू कर दिए. मुझे अंदाजा भी नहीं था कि जब यह सब हो रहा था तब बख्तियार असल में मुझसे प्यार करने लगे थे. भले ही मैं उनसे उम्र में काफी बड़ी थी.'

Advertisement
  • 7/9

'इसी तरह हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई थी. बख्तियार को मेरे लिए अपने परिवार से काफी लड़ना पड़ा था, क्योंकि मैं उम्र में बड़ी थी और तलाकशुदा भी थी. हर परिवार अपने बेटे के लिए ऐसी चीजों को आसानी से स्वीकार नहीं करता. लेकिन वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और मेरा साथ दिया. '

  • 8/9

'आज भी अगर कोई मेरे बारे में कुछ भी गलत बोलता है तो बख्तियार सबसे पहले मेरा बचाव करते हैं. उन्होंने हमेशा मेरे लिए लड़ाई लड़ी है और मुझे बिना किसी शर्त के बेहद प्यार किया है.'
 

  • 9/9

(All Photo: Instagram @tannazirani_) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement