मोस्ट लविंग कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा और डॉक्टर संकेत भोसले की शादी को 5 साल हो गए हैं. कपल ने इसे सेलिब्रेट किया.
सुगंधा ने पति को विश करते हुए एक स्पेशल भावुक पोस्ट भी शेयर की, और बताया कि कैसे उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कपिल शर्मा शो के सेट से हुई थी और अब वो पेरेंटस बन चुके हैं.
सुगंधा ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर अब तक कि दर्जनों तस्वीरें शेयर कीं और बताया की उनका ये सफर कितना सुहाना और खास रहा है.
कैप्शन में सुगंधा ने संकेत को विश किया और लिखा कि- इन यादों को उल्टे क्रम में शेयर कर रही हूं. पहली तस्वीर आज की है और आखिरी तस्वीर 2013 की, जब हम पहली बार मिले थे.
सुगंधा ने आगे कहा कि- तुम्हें जानते हुए एक दशक से ज्यादा हो गया है, और बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन एक चीज हमेशा वही रही- हम.
सुगंधा ने बताया कि उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कपिल शर्मा के शो पर हुई थी और यहीं से एक दूसरे को जानने का सिलसिला शुरू हुआ.
पति संकेत संग सुंगधा की शादी को भले ही 5 साल हुए हैं, लेकिन रिश्ता एक दशक से भी पुराना है.
वो कहती हैं- साथ काम करने वाले से दोस्त बने, फिर पति-पत्नी, और अब अपनी छोटी-सी बेटी इहाना भोसले के मम्मी-पापा.
सुगंधा के लिए ये सफर बेहद खूबसूरत रहा. वो बताती हैं- ये सफर कितना खूबसूरत रहा है. हंसी, मुश्किलें, पागलपन, आगे बढ़ना और प्यार- हर दौर में हमने एक-दूसरे को चुना है.
कॉमेडियन पति को विश करते हुए कहती हैं- सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार. मैं आज भी तुम्हें चुनती हूं. हमेशा चुनुंगी.