Advertisement

टीवी

कभी सिर पर नहीं थी छत, आज करोड़ों के आलीशान घर का मालिक है एक्टर, 25 की उम्र में पूरा किया मां का सपना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST
  • 1/13

एक्टर सिद्धार्थ निगम 25 साल के हैं. मगर छोटी उम्र में उन्होंने बड़ी पहचान बना ली है. सिद्धार्थ करोड़ों में कमाई करते और लैविश लाइफ जीते हैं. 

(Photos Credit: Instagram @thesiddharthnigam)

  • 2/13

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब सिद्धार्थ और उनके परिवार ने काफी तंगी में दिन गुजारे थे. उनके सिर पर छत तक नहीं थी. इस बात की जानकारी खुद सिद्धार्थ ने दी. लेकिन आज मुंबई में उनका करोड़ों का लैविश घर है. 

 

(Photos Credit: Instagram @thesiddharthnigam)

  • 3/13

सिद्धार्थ का घर इतना आलीशान है कि आप देखकर हैरान हो जाएंगे. सिद्धार्थ का कहना है कि उनका घर उनके लिए सिर्फ एक घर नहीं है, बल्कि एक सपना है. 

(Photos Credit: Instagram @thesiddharthnigam)

Advertisement
  • 4/13

सिद्धार्थ के लिविंग एरिया में दो सीटिंग एरिया है. एक सीटिंग एरिया बैठकर मस्ती-मजाक और फैमिली गैदरिंग के लिए बनाया है. 
 

(Photos Credit: Social Media)

  • 5/13

जबकि दूसरे सीटिंग एरिया में उन्होंने बड़ी सी टीवी स्क्रीन लगाई हुई है. सिद्धार्थ ने बताया कि कभी-कभी वो घर में ही अपनी फिल्मों या शोज की स्क्रीनिंग कर लेते हैं. 

 

(Photos Credit: Instagram @thesiddharthnigam)

  • 6/13

सिद्धार्थ के लिविंग रूम में एक एरिया उनके अवॉर्ड्स के लिए बना है, जिसकी थीम जापानी स्टाइल में रखी गई है. सिद्धार्थ ने कहा कि अब उनका सपना फिल्मफेयर और ऑस्कर अवॉर्ड लेने का है. 

(Photos Credit: Social Media)

Advertisement
  • 7/13

सिद्धार्थ के घर की बालकनी उनकी सबसे फेवरेट है. बालकनी काफी बड़ी है, जिसमें लग्जूरियस सीटिंग एरिया बना हुआ है. अपनी मां और भाई संग वो घर के इसी हिस्से में बैठकर सबसे ज्यादा बातें करते हैं. 

 

(Photos Credit: Social Media)

  • 8/13

सिद्धार्थ की बालकनी से पूरी मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखता है. एक्टर ने बताया कि रात में बाहर का व्यू ऐसा लगता है कि जैसे वो दुबई या न्यू यॉर्क सिटी में हैं. सिद्धार्थ के घर में काफी बड़ा मंदिर है. एक्टर ने बताया कि उनकी मां पूजा-पाठ करती हैं. 

 

(Photos Credit: Instagram @thesiddharthnigam)

  • 9/13

सिद्धार्थ ने अपने बेडरूम को काफी सिंपल और क्लासी रखा है. उन्होंने अपने बेडरूम में लाइटिंग काफी कम रखी है, ताकि वो शांति और सुकून फील कर सकें. 

 

(Photos Credit: Instagram @thesiddharthnigam)

Advertisement
  • 10/13

सिद्धार्थ का बेडरूम पूरी तरह से हाईटेक है. रूम के पर्दे, लाइट्स सभी अलेक्सा के जरिए ऑन-ऑफ होते हैं. बालकनी से बाहर समंदर और पहाड़ों का खूबसूरत व्यू दिखता है. सिद्धार्थ ने अपने घर में पार्टी एरिया भी बनाया है, जहां डीजे भी सेट हो सकता है. 

 

(Photos Credit: Social Media)

  • 11/13

एक्टर ने बताया कि उनके घर में सबसे खूबसूरत रूम उनकी मम्मी का है. मम्मी के रूम को उन्होंने क्वीन स्टाइल में बनाया है, क्योंकि उनकी मां उनके घर की राजमाता हैं. 

 

(Photos Credit: Social Media)

  • 12/13

मां के रूम में सिद्धार्थ के पिता की तस्वीरें लगी हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. मम्मी के रूम में मेकअप एरिया अलग से बना है. सिद्धार्थ के घर में एक या दो नहीं, बल्कि तीन प्राइवेट लिफ्ट्स हैं. उनका घर अंदर से किसी महल जैसा है. 

 

(Photos Credit: Social Media)

  • 13/13

सिद्धार्थ के घर का डाइनिंग एरिया भी काफी बड़ा और लग्जूरियस है, जिसे रॉयल टच दिया गया है. बता दें कि सिद्धार्थ ने छोटी उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक तंगी देखी. लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने तरक्की हासिल की और आज वो करोड़ों के मालिक हैं. 

 

(Photos Credit: Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement