मशहूर टीवी एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों पति कृष पाठक संग अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.
सारा ने दिसंबर 2025 में सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी करके घर बसाया है. ये सारा की दूसरी शादी है.
खास बात ये है कि सारा और कृष दोनों ही अलग-अलग धर्म से हैं. सारा मुस्लिम हैं और कृष हिंदू हैं. कपल ने हिंदू और मुस्लिम दोनों ही रिवाजों से शादी रचाई. उन्होंने निकाह भी किया और फेरे भी लिए.
मगर दूसरे धर्म में शादी करने पर सारा को अब तक सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. अब एक यूजर ने सारा को मैसेज करके दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने पर उनपर सवाल उठाए. यूजर ने सारा से पूछा-पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ यही मिला? बहुत दुख और निराशा की बात है. अपने नाम से 'खान' सरनेम हटा दो. तुम अब मुस्लिम नहीं रहीं.
एक्ट्रेस ने यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करके उसे खूब लताड़ा. सारा ने करारा जवाब देते हुए लिखा- निराश हो? बहुत दुख की बात है, जाओ इस निराशा में डूब मरो.' हालांकि, अब वो स्क्रीनशॉट डिलीट हो चुका है.
बता दें कि कृष पाठक संग शादी से पहले सारा ने उन्हें लंबे समय तक डेट किया था. शादी के बाद दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर ही रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हैं.
धर्म कभी भी सारा और कृष पाठक के रिश्ते में दीवार नहीं बना. दोनों एक दूसरे के धर्म की बराबरी से इज्जत करते हैं. उनका मानना है कि कोई भी धर्म नफरत करना नहीं सिखाता.
हालांकि, कृष संग सारा की ये दूसरी शादी है. एक्ट्रेस की पहली शादी एक्टर अली मर्चेंट से 2010 में हुई थी. दोनों ने पूरी दुनिया के सामने बिग बॉस हाउस में निकाह किया था. मगर शो खत्म होने के कुछ वक्त बाद ही उनका तलाक हो गया था.
(ALL Photos: Instagram @ssarakhan)