Advertisement

टीवी

45 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, दादा-दादी धूमधाम से मनाएंगे छठी, शुरू हुई तैयारी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ बड़ी मिन्नतों के बाद मां बनीं. 45 की उम्र में उन्हें सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चे हुए. 4 जून को उनके घर खुशियों ने दस्तक दी.

  • 2/8

संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी को शादी के 10 साल बाद बच्चों का सुख मिला. इस मौके पर एक्ट्रेस काफी इमोशनल भी हुईं. उनकी खुशी में हर कोई शामिल होता नजर आया. 

  • 3/8

संभावना अपने जुड़वा बच्चों को लेकर घर आ गई हैं, जहां दादा-दादी और बाकी परिवार वालों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया. अपने पोता-पोती को देखकर दादा-दादी खुशी से झूम उठे.

Advertisement
  • 4/8

संभावना के बच्चों का जन्म हुए 9 दिन बीत चुके हैं. ऐसे में अब घर में छठी की पूजा करने की तैयारियां चालू हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में पूजा की अरेंजमेंट होते दिखाया है.

  • 5/8

संभावना ने अपने जुड़वा बच्चों को पूजा में नए कपड़े पहनाने के लिए शॉपिंग भी कर ली है. उन्होंने दिखाया कि उनके बच्चे क्या-क्या पहनने वाले हैं. कपड़े दिखाते वक्त उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था.

  • 6/8

संभावना के पति अविनाश भी पिता बनकर काफी ज्यादा खुश दिखे. उन्होंने ऑनलाइन अपने और पत्नी के लिए स्पेशल टी-शर्ट ऑर्डर की, जिसपर लिखा था 'डैड-मॉम ऑफ ट्विंस'. इसके अलावा, अविनाश अपने बच्चों के लिए प्यारी टोपी भी लेकर आए.

Advertisement
  • 7/8

संभावना की सास ने छठी की पूजा पर भी कुछ बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि उनके घर में 12 दिनों के बाद ये पूजा की जाती है. एक्ट्रेस इस दौरान जोर देती नजर आईं कि बच्चों के लिए पूजा होनी जरूरी है, फिर चाहे वो कभी भी की जाए.

  • 8/8

जुड़वा बच्चों के आने से संभावना के पूरे परिवार में इस समय खुशी की लहर सी दौड़ गई है. बच्चों के दादा-दादी का ध्यान अब सिर्फ उनके पोता-पोती पर ही नजर आता है. वो उन्हें अपनी गोद में खिलाते दिखाई दे रहे हैं.

All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial/Youtube Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement