'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मदरहुड फेस में एंट्री करने वाली हैं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. शादी के 10 साल बाद उनकी गोद भरने वाली है.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
दिव्यांका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में प्रेग्नेंसी से जुड़ी डिटेल साझा की. एक्ट्रेस ने बताया कि वो प्रेग्नेंसी में अपने होने वाले बेबी से बातें करती हैं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
दिव्यांका बोलीं- लोग 'गर्भ संस्कार' के बारे में बहुत ज्यादा बातें करते हैं. मुझे नहीं पता कि ये कितना सही है और क्या बेबी वाकई में गर्भ में सारी बातें सुनता है? लेकिन मुझे लगता है कि पॉजिटिव बातें करना, पॉजिटिव कंटेंट, मूवीज देखना और अच्छे लोगों के बीच रहना अच्छी बात है. मेरा मानना है कि बच्चे की ग्रोथ में ये चीजें हेल्प करती हैं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
दिव्यांका ने आगे कहा- मुझे अब बेबी की तरफ से रिस्पॉन्स भी मिलने लगे हैं. किकिंग फेज शुरू हो चुका है. बेबी के किक्स को मैं फील कर पाती हूं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
'अचानक रात में बेबी कोख में बार-बार किक करने लगा था. तो फिर मैंने बेबी से बातें कीं. मैंने पूछा- क्या हुआ? अंदर क्या चल रहा है?'
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
'मैंने बेबी से पूछा कि क्या आपको कविता सुननी है. मैंने अपने बचपन में जो कविता सीखी थी, वो मैंने बेबी को सुनाई और फिर अचानक बेबी शांत हो गया. उसने किक नहीं किया. आधे घंटे तक जो किकिंग लगातार चल रही थी, वो अचानक रुक गई.'
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
दिव्यांका ने बताया कि प्रेग्नेंसी में वो खुद को काफी एक्टिव रख रही हैं. वो दिन में 30 से 45 मिनट तक वॉक करती हैं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
बता दें कि विवेक दहिया ने हाल ही में पत्नी दिव्यांका के लिए सरप्राइज बेबी शॉवर सेरेमनी होस्ट की थी. इस बारे में विवेक ने बताया कि दिव्यांका को गोदभराई के फंक्शन के बारे में कुछ नहीं पता था, जब वो फंक्शन में पहुंचीं तो काफी इमोशनल हो गई थीं.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)
दिव्यांका ने साल 2016 में विवेक दहिया से शादी रचाई थी. उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं. अब सालों बाद कपल पेरेंट क्लब में शामिल होने जा रहा है. दोनों का परिवार नन्हे बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
(Photo: Instagram @divyankatripathidahiya)