2010 में डांस इंडिया डांस की विनर बनीं शक्ति मोहन आज एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का जाना-माना नाम हैं. सालों की मेहनत के बाद उनके पास शोहरत-दौलत सब है.
शक्ति की दोनों बहनें नीति मोहन और मुक्ति मोहन शादीशुदा हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. ना ही शादी का कोई इरादा है. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने इस बारे में बात की. उन्होंने कहा कि शादी को लेकर बहुत सवालों का सामना करना पड़ा और आज भी करना पड़ता है.
शक्ति ने कहा कि मैं अपने मम्मी-पापा के साथ नहीं रहती हूं. मैंने जब घर छोड़ने का फैसला किया, तो मम्मी-पापा को मेरा ये फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया.
उन्होंने कहा- लोग इसे बुरा मानते हैं. अगर आपकी शादी ना हुई हो और आप अपना घर छोड़ दें. शादी नहीं हुई है, तो शादी करके निकलना जरूरी नहीं है.
मैंने अपने पेरेंट्स को समझाया जब मैं 7 साल की थी तो तुमने मुझे बोर्डिंग स्कूल भेज दिया. मैंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं आपको प्यार नहीं करती, लेकिन मुझे ये एक्सपीरियंस करने दो. फिर उन्होंने पूरा सपोर्ट किया.
शक्ति ने आगे बताया कि वो जिंदगी एंजॉय कर रही हैं, काम कर रही हैं और अपना स्टूडियो चला रही हैं. जब पूछा गया कि क्या उन्हें मां बनने का मन नहीं करता, तो उन्होंने कहा नहीं.
शक्ति ने कहा कि वो अपनी भतीजी-भतीजों की ग्रेट आंटी हैं, लेकिन बच्चे खुद नहीं चाहतीं. होस्ट ने पूछा कि क्या वो सिंगल हैं, शक्ति ने हां में सिर हिलाया. फिर पूछा कि क्या कभी प्यार में धोखा खाया, तो उन्होंने हां कहा.
शक्ति ने बताया कि उन्हें 3 साल के रिलेशनशिप में धोखा मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ब्रेकअप कर लिया. उनकी मम्मी ने कहा वो अच्छा लड़का है. लड़के ऐसे ही होते हैं, स्वीकार कर लो. लेकिन उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में ये बर्दाश्त नहीं करेंगी.
शक्ति मोहन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वो अपनी डांस अकादमी 'नृत्य शक्ति' चलाती हैं. ट्रेनिंग और ऑनलाइन प्रोग्राम्स हैं, कई सेलेब्स के बच्चे भी ट्रेनिंग लेते हैं. वो पद्मावत और शमशेरा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
All Photos: Instagram @mohanshakti