एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया को भला कौन नहीं जानता है. वो टीवी शो 'खिचाड़ी' में हिमांशु का किरदार निभा कर घर-घर फेमस हुए थे.
Photo: Instagram @d_majethia
जेडी मजीठिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल को हमेशा से अलग रखते आए हैं. इसलिए उन्होंने कभी इंटरव्यू में निजी जिंदगी पर बात नहीं की.
Photo: Instagram @d_majethia
पर सालों बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा मौका आया है, जब वो फैन्स के साथ अपनी खुशी शेयर किए बिना नहीं रह पाए.
Photo: Screengrab
जेडी ने 30 साल पहले 11 मार्च को निपा मजीठिया संग कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद मथुरा जाकर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया. तीन दिन बाद दोनों एक प्ले के लिए अमेरिका टूर पर चले गए थे.
Photo: Screengrab
उस वक्त दोनों की शादी भारतीय रीति-रिवाज के हिसाब से नहीं हो पाई थी. इसलिए दोनों ने शादी के 30 साल पूरे होने पर दोबारा शादी की.
Photo: Screengrab
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा इस बात का पछतावा रहा है कि तीन दशक पहले मैं सात फेरे नहीं ले पाया.
Photo: Screengrab
अब मेरी दोनों बेटियों ने हमारी शादी प्लान की. शादी से पहले मुझे और मेरी पत्नी को बैचलर पार्टी दी. वो कहते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे शादीशुदा जिंदगी दोबारा शुरू हो गई है.
Photo: Screengrab
जेडी और निपा ने हल्दी, मेहंदी से लेकर सात फेरों तक की रस्में निभाईं. उनके चेहरे की खुशी देखकर परिवार और फैन्स गदगद हो गए हैं.
Photo: Screengrab