21 दिन पहले इरफान ने अंग्रेजी मीडियम की फैमिली संग की थी वीडियो चैट, नहीं दिखी थी तस्वीर

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म के आने से पहले इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम की टीम के साथ वीडियो चैट की थी. उन्होंने वीडियो चैट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर 8 अप्रैल को शेयर किया था. इस स्क्रीनशॉट में राधिका मदान, रणवीर शौरी, कीकू शारदा, पकंज त्रिपाठी और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे नजर आए.

Advertisement
इरफान खान इरफान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

अपनी एक्टिंग से सभी का मनोरंजन करने वाले एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है. इरफान खान आखिरी बार फिल्मअंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे. फिल्म में वो एक हलवाई बने थे, जो अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकता है. कुछ समय पहले ही फिल्म डिजनी+हॉटस्टार पर आई.

इरफान ने अंग्रेजी मीडियम की टीम के साथ की वीडियो कॉल

Advertisement

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म के आने से पहले इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम की टीम के साथ वीडियो चैट की थी. उन्होंने वीडियो चैट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर 8 अप्रैल को शेयर किया था. इस स्क्रीनशॉट में राधिका मदान, रणवीर शौरी, कीकू शारदा, पकंज त्रिपाठी और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे नजर आए. लेकिन इस वीडियो कॉल में इरफान खान का सिर्फ नाम शो हो रहा था. उनकी फोटो स्क्रीनशॉट में नहीं दिख रही थी.

बता दें कि इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और मंगलवार को ही उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल के बयान के मुताबिक, इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें Colon infection हुआ था. फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की जानकारी सबसे पहले दी, उसके बाद अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया.

Advertisement

इरफान खान के निधन के बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल समेत बॉलीवुड के दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें नमन किया.

फिल्म अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो बता दें कि राधिका मदान फिल्म में उनकी बेटी के रोल में थीं. वहीं करीना कपूर एक पुलिस अफसर के किरदार में थीं. फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »