Advertisement

मनोरंजन

अवॉर्ड नाइट में सनी लियोनी का ग्लैमरस लुक, पति संग आईं नजर

aajtak.in
  • 13 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST
  • 1/6

एक्ट्रेस सनी लियोनी का हर लुक फैशन पुलिस को इंप्रेस करता है. चाहे वे एयरपोर्ट फैशन हो अवॉर्ड नाइट हो या पब्लिक अपीयरेंस, सनी लियानी हर वक्त स्टनिंग ही नजर आती हैं. एक्ट्रेस को पति डेनियल वेबर संग एक अवॉर्ड शो में स्पॉट किया गया. ब्लैक ग्लैमरस ड्रेस में सनी बेहद गॉर्जियस नजर आईं.

  • 2/6

एक्ट्रेस ने ब्लैक स्टाइलिश थाई स्लिट ड्रेस पहना था. उन्होंने स्टेटमेंट ईयरिंग्स और क्लच भी कैरी किया था. सनी लियोनी ने अपने लुक को मैसी पोनीटेल से कंप्लीट किया.

  • 3/6


सनी ने बेहद कम मेकअप किया था. रेड लिपस्टिक, स्मोकी आईमेकअप के साथ वे अवॉर्ड नाइट में पहुंचीं. वहीं उनके पति ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में दिखे. डैनियल और सनी ने साथ में मुस्कुराते हुए पोज दिए.

Advertisement
  • 4/6

सनी लियोनी तीन बच्चों की मां है. जिनमें दो लड़के और एक लड़की है. पिछले दिनों एक्ट्रेस ने दोनों बेटों का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक इमोशनल कैप्शन शेयर किया था. उन्होंने अपने दोनों जुड़वां बेटों संग जिंदगी के अनुभव को साझा किया था.

  • 5/6

मालूम हो कि सनी लियोनी ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे मल्टीस्टारर कॉमेडी मूवी टोटल धमाल में नजर आएंगी. फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन अहम रोल में हैं.

  • 6/6

पिछले साल उनकी बायोपिक वेब सीरीज चर्चा में रही थी. जिसे दो पार्ट में रिलीज किया गया था. इस वेब सीरीज में सनी लियोनी के बचपन से लेकर बड़े होने तक के संघर्ष को दिखाया गया. सनी ने अपनी बायोपिक में खुद का किरदार निभाया था.

 

PHOTOS: INSTAGRAM

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement