बिग बॉस-11 को खत्म हुए महीने बीत गए हैं. लेकिन इसकी विनर शिल्पा शिंदे को घर में बिताए पलों की अब तक याद आ रही है. खासकर अपने दोस्त पुनीश शर्मा के साथ बिताए पलों की. शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज पोस्ट किया है. जिसमें पुनीश के साथ बिताए पलों की तस्वीर है.
बिग बॉस में एक टास्क के दौरान पुनीश ने शिल्पा को सफेद रंग का फूल दिया था. इसी फूल की तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है मिस यू पुनीश. इन पलों को शिल्पा ने बिग बॉस हाउस की बेस्ट यादें बताई हैं.
बिग बॉस के घर में शिल्पा की कम ही लोगों के साथ बॉन्डिंग हुई थी. लेकिन पुनीश के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती हुई जो कि अब तक बरकरार है.
बिग बॉस शो खत्म होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते हुए देखा गया है. पुनीश के अलावा शिल्पा की बंदगी के साथ भी अच्छी दोस्ती है.
दोनों की दोस्ती शो के आखिर तक बनी रही. पुनीश ने भी हर मोड़ पर शिल्पा का साथ दिया.