Advertisement

मनोरंजन

एनिवर्सरी पर पत्नी संग मक्का-मदीना गए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, Photos

aajtak.in
  • 21 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST
  • 1/7

शादी की 19वीं सालगिरह पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला अपनी पत्नी के साथ मक्का-मदीना गए. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर की जा रही हैं. साजिद ने फिल्म हाउसफुल 4 का प्रोडक्शन किया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और अब वह बागी 3 का प्रोडक्शन करेंगे.

  • 2/7

साजिद नाडियाडवाला धार्मिक इंसान हैं. एक बार जब वह कपिल शर्मा शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे तो उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया.

 

  • 3/7

कपिल शर्मा ने साजिद से पूछा कि क्या वह इस बात में यकीन रखते हैं कि एक प्रोड्यूसर किसी को स्टार बना सकता है? तो इसका साजिद ने बड़ा खूबसूरत जवाब दिया.

Advertisement
  • 4/7

साजिद ने कहा कि क्योंकि मैंने टाइगर को लॉन्च किया है और अरहान को लॉन्च किया है तो मैं किसी के लिए भी ऐसा कर सकता हूं. मुझे एक किस्सा याद है जब मैं तकरीबन 10 साल पहले हाजी अली की दरगाह पर गया था.

  • 5/7

साजिद ने बताया कि कुछ इंडस्ट्री के लोग वहां मिल गए और मुझसे काम मांगने लगे. उसी वक्त पीछे खड़े एक शख्स ने कमाल की बात कही.

  • 6/7

पीछे खड़े एक शख्स ने कहा- अरे इससे क्या भीख मांग रहे हो, ये तो खुद ही यहां पर भीख मांगने के लिए आया हुआ है.

Advertisement
  • 7/7

साजिद ने कहा कि हम किसी को कुछ भी बनाने वाले कोई नहीं हैं. जो भी बनाने या बिगाड़ने वाला है वो ऊपर वाला है.

(Image Source: Instagram)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement