नागिन 3 में नजर आईं एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है. पवित्रा अपने शार्प लुक्स और फैशन स्टेटमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इंस्टाग्राम पर पवित्रा ने साड़ी में ग्लैमरस फोटोशूट कराया है. ये तस्वीरें उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं.
डार्क मोव कलर की खूबसूरत साड़ी और हाल्टर नेक ब्लाउज में पवित्रा पुनिया स्टनिंग लग रही हैं. इंडियन लुक में वे बेहद खूबसूरत लगती हैं. नागिन 3 में भी पवित्रा ट्रेंडी साड़ियों में नजर आती थीं.
ये तस्वीरें शेयर करते हुए पवित्रा ने जानकारी दी है कि वे सीरियल डायन में नजर आने वाली हैं. पवित्रा को नागिन 3 में काफी पसंद किया गया था. पवित्रा ने शो में माहिर की सौतेली मां का रोल निभाया था.
पवित्रा के चुलबुला अंदाज और हल्की फुल्की कॉमेडी ने उन्हें दर्शकों का फेवरेट बनाया. पवित्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. इंस्टा पर उनकी स्टनिंग तस्वीरें छाई रहती हैं. पवित्रा टीवी की जानी मानी अदाकारा हैं.
पिछले दिनों पवित्रा अपने ब्रेकअप की वजह से चर्चा में थीं. ब्रेकअप के बाद पवित्रा ने एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा को अपना अच्छा दोस्त बताया था. अब खबर है कि पवित्रा एस ऑफ स्पेस फेम प्रतीक सेजपाल को डेट कर रही हैं. उनकी मुलाकात BCL इवेंट में हुई थी.