बच्चन फैमिली की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के लभगभ हर सेलिब्रिटी ने शिरकत की. इस दिवाली बैश में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी परिवार के साथ पहुंचे. पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
अभिषेक बच्चन ने पार्टी में पहुंचे मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी का स्वागत किया.
नीता अंबानी पिंक कुर्ती और गोल्डन शरारा में नजर आईं.
पार्टी में नीता और मुकेश के अलावा उनके बेटे अनंत अंबानी ने भी शिरकत की.
इस दिवाली बैश में राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ नजर आईं. अनंत और राधिका सालों से एक दूसरे को जानते हैं.
इस खास मौके पर एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी शामिल हुईं. रेड लहंगे में कटरीना बेहद खूबसूरत नजर आईं.