Advertisement

मनोरंजन

17 सालों में इतना बदल गईं कोयना मित्रा, सर्जरी कराने की रही है चर्चा

aajtak.in
  • 30 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • 1/10

बिग बॉस 13 में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा आपको शायद ही याद हों. फिल्म अपना सपना मनी मनी में काम कर चुकीं कोयना लम्बे समय से बड़े पर्दे से गायब थीं. अब जब वे बिग बॉस 13 में आई हैं, तो उनका लुक देखकर सभी चौंक गए हैं.

  • 2/10

असल में कोयना के लुक्स से लेकर फैशन सेंस तक में बदलाव आ गया है. खबर ये भी है कि उन्होंने अपने चेहरे पर कई सर्जरी कराई हैं. जब साल 2002 में कोयना ने बॉलीवुड में फिल्म रोड से कदम रखा तब वे बिल्कुल अलग दिखती थीं और अब उनका रूप एकदम बदल गया है.

  • 3/10

अपने कॉलेज के समय में कोयना अलग दिखती थीं. एकदम सिंपल और बिना मेकअप वाली ये तस्वीर एक अलग ही कहानी बयां कर रही है. हालांकि जब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा तो वे अलग हो गईं.

Advertisement
  • 4/10

कोयना हमेशा से ही अपने बालों, मेकअप, फैशन में एक्सपेरिमेंट और बदलाव करती आई हैं. लेकिन उनका चेहरा भी समय के साथ-साथ बदलता गया है. सोशल मीडिया पर उनके लुक्स की चर्चा खूब हो रही है.

  • 5/10

कोयना ने बॉलीवुड में एंट्री से पहले मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाया था. वे स्कूल के समय से मॉडलिंग कर रही थीं.

  • 6/10

बॉलीवुड में उन्हें रोड, हे बेबी, अपना सपना मनी मनी, मुसाफिर और इंसान जैसी फिल्मों में देखा गया था. अफसोस कोयना का फिल्मी करियर लम्बे समय तक नहीं चला.

Advertisement
  • 7/10

कोयना ने मॉडलिंग और फिल्मों के अलावा बहुत से म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था. उन्हें सिंगर जसबीर जस्सी के म्यूजिक वीडियो चन्नो में देखा गया था.

  • 8/10

बॉलीवुड में हिट ना होने पर कोयना बड़े पर्दे से गायब हो गई थीं. पिछले 10 साल उन्होंने मुश्किल से ही कोई हिंदी फिल्म की है. बाद में उन्होंने बंगाली सिनेमा का रुख किया था.

  • 9/10

अब कोयना मित्रा बिग बॉस 13 में अपनी किस्मत आजमाने आई हैं. इस शो में वे क्या खास करती हैं और कितनी दूर जाती हैं, ये देखने वाली बात होगी.

Advertisement
  • 10/10

फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement